भाजपा नेता को जन्म दिन की बधाई, भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाय सुनील वाधवा का जन्म दिन, लगा रहा लोगों का तांता
मेरठ। कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष व भाजपा के पंजाबी नेता सुनील वाधवा का जन्म दिन भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जोशों खरोश से मनाया। सुनील वाधवा ऊर्फ पिंटू वाधवा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेम और लगाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि संगठन खासतौर से कैंट संगठन के कार्यकर्ता लगातार दो दिन तक जश्न के मूड में रहे। उन्होंने दोनों दिन सुनील वाधवा को जन्म दिन की बधाई दी और मुंह मीठा किया। सभी कह रहे थे तुम जिओ हजारों साल साल के दिन हो पचास हजार..
व्यापारी भी रहे शामिल
सुनील वाधवा को जन्म दिन की बधाई देने वालों में केवल भाजपा के कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि पूरे कैंट व शहर क्षेत्र से व्यापारी भी शामिल रहे। जिन्हें भी जन्म दिन के बारे में पता चलो वो सुनील वाधवा के लालकुर्ती स्थित कैंप कार्यालय पर पहुंच गए। वहां सभी आने वालों का स्वागत सत्कार किया जा रहा था। जो लोग पहुंचे वो अपने स्वागत सत्सकार से बेहद खुश नजर आए। भाजपा के कार्यकर्ताओं का कहना था कि सुनील वाधवा के यहां छोटे बड़े का कोई भेद नहीं। वो सब को आदर देते हैं।