नहीं गिरेगा ब्रेंडन मैकुलम का विकेट

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

टीम इंग्लैंड के कोच ब्रेडन, ईसीबी की दो टूक ब्रेडम मैकुलम एक शानदार कोच, तीनों प्रारूपों में इंग्लैंड के मुख्य कोच के रूप में बने रहेंगे

नई दिल्ली। टी 20 विश्व कम में करारी हार के बाद भी ब्रेंडन मैकुलम को कोई खतरा नहीं है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ईसीबी ने साफ कर दिया कि ब्रेंडन मैकुलन कहीं नहीं जा रहे हैं। वह टीम इंग्लैंड के कोच थे है और आगे भी बने रहेंगे। ईसीबी का यह दो टूक बयान उन लोगों को लेकर लिए बुरी खबर हो सकती है जो टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड को मिली हार के बाद टीम के कोच पर सवाल उठा रहे थे। ईसीबी ने साफ किया है कि ब्रेंडन मैकुलम तीनों प्रारूपों में इंग्लैंड के मुख्य कोच के रूप में बने रहेंगे।

तीनों को कोई खतरा नहीं

ईसीबी ने एशेज सीरीज में मिली करारी हार और टी-20 विश्व कप में मिली हार के तमाम कारणों की समीक्षा के बाद प्रेस को बताया कि बेन स्टोक्स टेस्ट कप्तान बने रहेंगे, हैरी ब्रूक उनके उप-कप्तान होंगे और रॉब की इंग्लैंड की पुरुष क्रिकेट टीम के प्रबंध निदेशक के पद पर बने रहेंगे। ऐसेज सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड को 4-1 से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड को इस महीने ट्वेंटी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में अंततः चैंपियन बने भारत से हार का सामना करना पड़ा।

जारी है आलोचनाओं का सिलसिला

वहीं दूसरी ओर ईसीबी की क्लीनचिट के इतर आलोचनों का सिलसिला जारी है। ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन ने आलोचना करते हुए कहा है कि मौजूदा प्रबंधन मुख्य समूह के बाहर के खिलाड़ियों की परवाह नहीं करता है। ईसीबी प्रमुख रिचर्ड गोल्ड का कहना है कि “मैंने अपने नेतृत्व समूह में मौजूद उस प्रबल महत्वाकांक्षा और दृढ़ संकल्प को देखा है, जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि एशेज से सबक लेकर आगे बढ़ने के लिए तैयार है।” “ये सभी ऐसे व्यक्ति हैं जिनके जीवन में करने के लिए अन्य चीजें भी हैं। वे सभी इंग्लैंड के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और स्पष्ट रूप से सामने आ रहे सबक सीखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

- Advertisement -

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *