ईरान अड़ा अब क्या करेंगा ट्रंप

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

ट्रंप के वार्ता के दावों को ईरान ने किया खारिज, जंग के खाई कसम, बोला धार्मिक नेता और कमांडरों की मौत का लेंगे बदला, नहीं खुलेगा स्ट्रेट हार्मूज

नई दिल्ली/तेहरान। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वार्ता के दावों को ईरान ने मजबूती से खारिज कर दिया है। उसका कहना है कि किसी से कोई वार्ता नहीं चल रही है। पाकिस्तान के दावों को भी खारिज कर दिया गया है। इतना ही नहीं ट्रंप के दावों के इतर ईरान ने जंग करते रहने की कसम खाई है। उसके कमांडरों का कहना है कि हम मौत को तलाशते हैं, मौत हमसे दूर भागती है।

बड़ा सवाल अब क्या करेंगा ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के तमाम दावों की ईरान ने बखिया उधेड़ दी है, लेकिन दुनिया के तमाम देश सवाल पूछ रहे हैं कि अब ट्रंप क्या करेगा। क्या यह मान लिया जाए कि अमेरिका ईरान से यह जंग हार गया है। ट्रंप का ईरानी बिजली सयंत्रों पर हमले का दावा और फिर यूटर्न लिया जाना, इनके निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। यहां ट्रंप ही नहीं ाकिस्तान की भी बेइज्जती ईरानी दावों में हो रही है। पाकिस्तान ने मध्यस्थता की बात दावों से कही थी।

स्ट्रेट हार्मूज ने फंसा दिया ट्रंप को

स्ट्रेट हार्मूज पिछले करीब एक सप्ताह से बंद है। लड़ाई का आज 26वां दिन है और अभी तक एक बार भी ऐसा नहीं लगा कि जंग में अमेरिका और इजरायइल ने मिलकर ईरान को घुटनों से चलवा दिया है। इस लड़ाई में ईरान पूरी तरह से तन्हा है और अमेरिका के साथ इजरायल की फौजी ताकत के अलावा मिडिल ईस्ट में जितने भी उसके मित्र देश हैं वहां के फौजी अड्डों की भी ताकत है। स्ट्रेट हार्मूज बंद होने से पूरी दुनिया में तेल को लेकर मारमारी मची हुई है। कोई भी देश अमेरिका के साथ आने को तैयार नहीं है। बड़ा सवाल यही है क्या स्ट्रेट हार्मूज ने ट्रंप को बुरी तरह से फंसा दिया है।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *