तनिष्क पर हर किसी को फक्र, खेल ही नहीं पढ़ाई में भी अव्वल, पड़ौसी और दोस्त भी करते हैं नाज
मेरठ। शाबाश तनिष्क तुम शानदार हो। तुमने अपने पिता और स्कूल का सिर ऊंचा किया है। आप ऐसे ही खेलते और बढ़ते रहो। तुम मेरठ का ही नहीं यूपी और भारत का नाम रौशन करोगे। शास्त्रीनगर स्थित बालेराम ब्रजभूषण सरस्वति शिशु मंदिर के कक्षा सात के छात्र तनिष्क ने अपने परिवार और स्कूल का नाम रौशन किया है। उसकी इस उपब्धि पर पूरा स्कूल खुश है। कोच और शिक्षकों ने उसको शाबासी दी है। इस होनहार छात्र तनिष्क ने 22 मार्च को हुई हाफ मेराथन में दो गोल्ड जीते। उसने महज पांच मिनट में दो किलोमीटर कर रन पूरा किया। तनिष्क का यह शानदार सफर यही तक सीमित नहीं है। इससे पहले उसने ३० दिसंबर को मेरठ बॉस्केट बॉल लीग में गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके अलावा तनिष्क ने ७ दिसंबर को स्कूल की तरफ से विजडम ग्लोबल स्कूल मोदीपुरम में भी गोल्ड मेडल जीता था। तनिष्क ने अपनी इस शानदार उपब्धी के लिए बॉस्केट बॉल कोच चांदनी नेगी ओर आपने माता-पिता को श्रेय दिया है। उसका कहना है कि उसके परिवार से उसको संपूर्ण सहयोग मिलता है। उल्लेखनीय है कि तनिष्क के पिता संजय कुमार मेरठ विकास प्राधिकरण में अवर अभियंता हैं।
तनिष्क का सपना
इस होनहार का सपना है कि वह देश के लिए खेले। देश का नाम पूरी दुनिया में रौशन करें। वह देश के लिए सोना जीतकर लाना चाहता है। तनिष्क केवल खेल में ही नहीं बल्कि पढ़ाई में भी अव्वल है। तनिष्क को यदि अच्छी काेचिंग मिल गयी तो वह निश्चित रूप से भारत के लिए विदेश से सोना जीतकर लाएगा।