देश के सभी राज्यों के सीएम रहे मौजूद, सुरक्षा व आर्थिक तैयारियों पर बोले पीएम, रामनवमी की दी देश के लोगों को बधाई
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह से ही देश की सुरक्षा और क्षेत्रीय युद्ध के संकट को लेकर एक्शन में हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने पूरे देश को रामनवमी के मौके पर बधाई दी। पीएम मोदी ने राज्यों को दो टूक कह दिया है कि देश के लोगों को किसी चीज की खासतौर सिलेंडर की कमी नहीं होनी चाहिए। काला बाजारी करने वालों के साथ सख्ती बरती जाए। हालांकि यदि यूपी की बात करें तो सीएम योदी पहले से ही गैस वितरण को लेकर सख्ती बरत रहे हैं।
तैयारियों की समीक्षा की
पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में ईरान-इजराइल के बीच जारी युद्ध से भारत पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर सुरक्षा और आर्थिक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार की बड़ी जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। इसके अलावा पीएम मोदी ने उन्होंने नवरात्रि, गुड़ी पड़वा और रामनवमी के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
नोएडा इंटरनेशनल ऐयरपोर्ट
प्रधानमंत्री 28 मार्च को सुबह 11:30 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे, जिससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ेगी। देश को इसका अरसे से इंतजार है। यह एयरपोर्ट वर्ल्ड क्लास है। यह वाकई शानदार है।