मेरठ। सदर क्षेत्र के स्वराज पथ व्यापार संघ की एक आम सभा दीपक अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई जिसमें आगामी तीन वर्षों के लिए बाजार के चुनाव कराने का निश्चय हुआ। निवर्तमान अध्यक्ष राम प्रसाद गुप्ता व अन्य व्यापारियों ने आम सहमति से चुनाव करने पर अपनी सहमति जताई। जिसमें अजय अग्रवाल अध्यक्ष गौरव गुप्ता महामंत्री संजय बंसल कोषाध्यक्ष को निर्विरोध निर्वाचित चुन लिया गया।
स्वराज पथ के व्यापारियों की समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सभी समस्याओं को संयुक्त व्यापार संघ नटराज लगातार अधिकारियों के साथ उठा रहा है। उनका समाधान कराया जा रहा है।
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, महामंत्री दलजीत सिंह, कोषाध्यक्ष पवन मित्तल मंत्री, अंकित गुप्ता मनु, सुधीर रस्तोगी व बाजार के समस्त व्यापारियों ने भी शुभकामनाएं दी। सदर के अंकित मनु ने कहा कि नए पदाधिकारियों को संयुक्त व्यापार संघ की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के हित की जहां बात आएगी उसके लिए संघर्ष किया जाएगा। स्वराज पथ के व्यापारियों की समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सभी समस्याओं को संयुक्त व्यापार संघ नटराज लगातार अधिकारियों के साथ उठा रहा है। उनका समाधान कराया जा रहा है। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई भी दी।
दीपिका को क्यों बोली इतनी खराब बात