CBI की फजीहत आप नेताओं को राहत

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

कोर्ट के सीबीआई अफसर के खिलाफ भी जांच के आदेश, मीडिया के सामने भावुक हुए, केजरीवाल नम हुई आंखें, पत्नी बोलीं सत्य की हुई जीत

CBI की चार्जशीट का संज्ञान लेने से इंकार, जांच में नहीं मिले ठोस सबूत, आप नेता बोले केवल भाजपा का दुष्प्रचार, भाजपा नेता बैकफुट पर

नई दिल्ली। जिस शराब घोटाले के नाम पर भाजपा नेताओं ने पूरी दिल्ली सिर पर उठायी हुई थी और विधानसभा चुनाव में जमकर दुष्प्रचार किया, उस तथाकथित शराब घोटाले को लेकर कोर्ट में CBI की बुरी फजीहत हो गयी। कोर्ट ने CBI की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया और कहा कि जांच में कोई ठोस सबूत नहीं मिले, कोई “overarching criminal conspiracy” या “criminal intent” साबित नहीं हुआ। इतना ही नहीं AAP नेताओं को बड़ी राहत देते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और कुल 23 अभियुक्तों को सभी आरोपों से बरी (discharged/acquitted) कर दिया है।

CBI ने फंसाया

कोर्ट ने माना कि जांच में सबूत नहीं और आप नेताओं को फंसाया गया। स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने कहा कि CBI ने आरोपियों को बिना पर्याप्त सामग्री के फंसाया। चार्जशीट में कई गैप्स थे, अप्रूवर के बयानों पर आधारित “conjectural” थ्योरी थी। कोर्ट ने CBI की जांच पर सवाल उठाए और जांच अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए।

मीडिया के सामने रोए केजरीवाल

कोर्ट का फैसला आने के बाद पूर्व सीएम केजरीवाल भावुक हो गए और रोने लगे। फैसले के बाद केजरीवाल मीडिया के सामने रो पड़े। उन्होंने कहा, “मैं corrupt नहीं हूं… कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल और मनीष सिसोदिया kattar imaandaar हैं। सत्य की जीत हुई है। BJP ने सालों से झूठ फैलाया, लेकिन आज सच सामने आ गया।” उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भी ट्वीट किया: “Truth always prevails.” होली के मौके पर आए इस फैसले से आम आदमी के कार्यकर्ता बेहद खुश हैं। दिल्ली वाले भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि भाजपा नेता झूठे हैं।

हाईकोर्ट में चुनौती

हालांकि CBI ने फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती देने की घोषणा की है। वहीं दूसरी ओर पार्टी ने इसे “सत्य की जीत” और “BJP की साजिश का अंत” बताया। मनीष सिसोदिया ने कहा कि वे ईमानदारी से सीखे हैं और संविधान की जीत है। संजय सिंह ने PM मोदी से माफी मांगने की मांग की। AAP ने इसे “fake liquor scam” करार दिया। AAP इसे बड़ी राजनीतिक जीत बता रही है, खासकर दिल्ली में भविष्य की चुनावी तैयारियों के लिए। BJP की ओर से अभी कोई बड़ा बयान नहीं आया, लेकिन विपक्ष इसे “राजनीतिक बदले की राजनीति” का अंत मान रहा है। दिल्ली के लोग भी केजरीवाली को क्लीनचिट से खुश हैं।

- Advertisement -

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *