संगीत और कला की दुनिया को बड़ा झटका, लंबे अरसे से चल रहे थे बीमार, कटक में होगा अंतिम संस्कार, सीएम ने भेजा शोक संदेश
नई दिल्ली/कटक। भारतीय संगीता का एक शानदार संगीतकार और गायब अभिजीत मजूमदार दुनिया को अलविदा कह गया। उनके यूं चले जाने से केवल ओडिया गीत संगीत ही नहीं बल्कि भारतीय गीत संगीत की बहुत बड़ी क्षति है। उनके जाने पर अनेक कलाकारों व संगीतगारों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उड़ीसा सरकार की ओर से भी शोक संदेश भेजा गया है। इसके अलावा ओडिसा के कई कलाकारों ने गहरा दुख जताते हुए तमाम कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। अभिजीत मजूमदार 54 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार कटक में किया जाएगा।
लंबे अरसे से थे बीमार
परिवारिक मित्रों ने बताया कि अभिजीत मजूमदार लंबे समय से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे, जिसमें हाइपरटेंशन, क्रॉनिक लिवर डिजीज और अन्य जटिलताएं शामिल थीं। वे पिछले साल सितंबर 2025 से AIIMS भुवनेश्वर में भर्ती थे। आज सुबह करीब 7:43 बजे उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद डॉक्टरों ने लगभग 80 मिनट तक CPR और ACLS प्रोटोकॉल के तहत रिवाइव करने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं बच सके। कुछ रिपोर्ट्स में मौत का कारण रिफ्रैक्टरी सेप्टिक शॉक भी बताया गया है।
कटक में हुआ था जन्म
अभिजीत मजूमदार का जन्म 11 सितंबर 1971 को ओडिशा के कटक में हुआ था। उन्होंने ओडिया फिल्म और संगीत इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण योगदान दिया और 700 से अधिक गानों को कंपोज और गाया। उनकी रचनाएं ओडिया सिनेमा में बेहद लोकप्रिय रहीं और उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। कई दूसरी राजनीतिक हस्तियों ने भी शोक व्यक्त किया है।फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं, उन्हें “ओडिया म्यूजिक का स्तंभ” बताते हुए। उनका यूं चले जाना ओडिया संगीत जगत के लिए यह अपूरणीय क्षति है।