बंगलादेश के बाद अब पाकिस्तान

kabir Sharma
4 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

भारत के खिलाफ मैच का किया बाॅयकॉट, काेलंबो में होना है यह मैच, पाक सरकार ने सोशल मीडिया से दी जानकारी

नई दिल्ली। बंगलादेश के बाद अब पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ मैच से मना कर दिया है। पाकिस्तान की टीम ने 15 फरवरी को कोलंबो में प्रस्तावित मैच में खेलने से इंकार कर दिया है। यह मैच टी-20 वर्ल्डकप 2026 का हिस्सा है। पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि उसकी टीम ICC के टूर्नामेंट में तो भाग लेगी लेकिन भारत के साथ नहीं खेलेगी। इसके पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया है।

फसाद की जड़ भाजपा नेता

क्रिकेट प्रेमियों का मानना है कि इस सारे फसाद की जड़ भाजपा के वो साइड लाइन किए नेता हैं जिन्होंने आईपीएल मैचों के लिए बंगलादेश के खिलाड़ी एम रहमान खरीदे जाने पर शाहरूख खान की खिलाफत की थी, जिसके चलते बाद में शाहरूख खान ने इस खिलाड़ी को ड्राप कर दिया। भाजपा के जिन नेताओं की यह करतूत है उससे भारतीय क्रिकेट को दुनिया में काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान ने यह फैसला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटाए जाने के बाद लिया है। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच भारत से बाहर कराने की मांग की थी, जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया था।

यह लिखा पाक सरकार ने

पाकिस्तान सरकार ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने की अनुमति देती है, लेकिन 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में टीम मैदान पर नहीं उतरेगी।”

बंगलादेश के साथ पाक

पाकिस्तान पूरी तरह से बंगलादेश के साथ है। इस मेगा इवेंट में खेलने के लिए भारत न आने के फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश को मेगा इवेंट से बाहर कर कर दिया था। इसी मुद्दे पर पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश का न केवल समर्थन किया था, बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इसी मुद्दे पर आईसीसी की बैठक में हुई वोटिंग में बांग्लादेश के समर्थन में वोटिंग की थी, लेकिन 12 पूर्णकालिक टेस्ट दर्जा प्राप्त देश और 4 एसोसिएट्स देशों की वोटिंग में यह मुद्दा 14-2 से भारत के पक्ष में गया था।

- Advertisement -

ICC का स्टैंड

ICC ने साफ तौर पर कहा था कि भारत में अंतरराष्ट्रीय मैचों के आयोजन को लेकर बांग्लादेश के खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर कोई भी खतरा नहीं है।  ICC ने बांग्लादेश की तटस्थ स्थान पर मैच के आयोजन की मांग को सिरे से नकार दिया, लेकिन पाकिस्तान ने खुले तौर पर बांग्लादेश को बाहर किए जाने की न केवल खुलकर आलोचना की, बल्कि यह भी तय किया कि वह मेगा इवेंट में खेलने का फैसला देश की सरकार से विचार-विमर्श के बाद करेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *