अगवा व दुष्कर्म कर मासूम की हत्या

अगवा व दुष्कर्म कर मासूम की हत्या
Share

अगवा व दुष्कर्म कर मासूम की हत्या, गाजियाबाद के मोदीनगर के गांव रोरी में मासूम को अगवा कर उससे दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। वारदात से इलाने में सनसनी फैल गयी। एसएसपी मुनिराज व एसपी देहात ईराज राजा मौके पर पहुंच गए। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मासूम का शव शुक्रवार तड़के जंगल से बरामद कर पोस्टमार्ट को भेज दिया। वारदात का शिकार हुई मासूम एक अन्य बच्ची के साथ घर के बाहर खेल रही थी। आरोपी ने दोनों को अगवा कर लिया था। हालांकि एक बच्ची सकुशल बच गयी। गांव रोरी निवासी पीडि़त  का कहना है कि वीरवार शाम को उनकी 8 वर्षीय बेटी और 6 वर्षीय भांजी घर के बाहर खेल रही थीं। उसी दौरान नशे का आदि कपिल दोनों बच्चियों को साइकिल पर बैठाकर जंगल की ओर ले गया। सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस ने ईंख के खेत में कॉबिंग शुरू कर दी। गांव से करीब 1 किमी. दूर 6 साल की बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी की साइकिल भी बरामद कर ली। जबकि दूसरी बच्ची और आरोपी की तलाश में पुलिस और ग्रामीणों का सर्च ऑपरेशन रात भर जारी रहा। आरोपी जंगल में बने खंडहर मकान में छिपा हुआ था। एसपी देहात  ईरज राजा ने बताया कि देर रात करीब 1 बजे ग्रामीणों ने आरोपी कपिल को ढूंढ़ निकाला।  वह नशे में धुत था।उसने रात भर पुलिस को गुमराह किया। तडक़े करीब 5 बजे पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बड़ी बच्ची का शव शाहजहांपुर गांव स्थित ईंख के खेत से बरामद कर लिया। खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए। आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी कपिल गांव में पत्नी और दादी के साथ रहता है।  मेरठ के जानी थाना में उसकी ससुराल है।
एसएसपी मुनिराज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस में पॉक्सो एक्ट, हत्या और दुष्कर्म केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी को जल्द सजा दिलाने का प्रयास करेगी।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *