रमजान में दें मस्जिदों पर माइक की इजाजत

kabir Sharma
1 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

डीएम व डीआईजी से मिला जमीअत प्रतिनिधि मंडल, रमजान माह में साफ सफाई का रखा जाए ध्यान, पदाधिकारियों की सौंपी सूची

मेरठ। जमीयत उलमा ए हिंद की शहर इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को डीआईजी कलानिधि नैथानी और डीएम डॉ. वीके सिंह से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। साथ ही जमीअत के पदाधिकारियों की सूची सौंपी। ज्ञापन में कहा गया है कि रमजान माह के दौरान हापुड़ स्टैंड, गोला कुआं, भूमिया पुल और लिसाड़ी रोड पर इफ्तार के समय ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने की मांग की गई। इसके अलावा बिजली और पानी की आपूर्ति भी सुनिश्चित करने की मांग की गई।रमजान माह के दौरान मस्जिदों से माइक न हटाने की भी मांग की गई।

प्रशासन को दिलाया भरोसा

जमीयत नेताओं ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि माईक की आवाज़ नियमों के अनुरूप ही रखी जाएगी। इस दौरान मुफ़्ती ज़काउर्रहमान, मौलाना मुरसलीन, रियासत अली ऐडवोकेट, मुफ़्ती वज़ारत, मौलाना अब्दुल मलिक, हाजी अ$फज़ल, हाजी मुईनुद्दीन $गाज़ी, मौलाना मुरतज़ा और मौलाना इरशाद मुख्य रूप से मौजूद रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *