अर्जुन की शादी में अमिताभ एश्वर्या भी

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

भारत ही नहीं दुनिया के दूसरी हस्तियां भी पहुंची, अमिताभ बच्चन व एश्वर्या रायल खास मेहमान, क्रिकेट जगत की हस्तियां भी रहीं मौजूद

नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपने मंगेतर सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस शानदार शादी समारोह में कई हस्तियां मौजूद थीं। कुछ खास तो परिवार के साथ आए थे। अर्जुन और उनकी मंगेतर को सभी ने आर्शीवाद दिया। शादी में खेल खासतौर से क्रिकेट जगत के अलावा भारत के रईसों के रईस अंबानी व उनकी पत्नी फिल्म इंडस्ट्रीज की भी कई हस्तियां पहुंचीं इस शादी में सितारों की पूरी महफिल सजी थी। जहां नजर डालिए सितारे ही सितारे नजर आते थे।

ये रहे मौजूद

अर्जुन व सोनिया चंडोक की शादी में आने वाले मेहमानों को सचिन तेंदुलकर स्वयं स्वागत कर रहे थे। इस शादी समारोह में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी, आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी, फिल्म इंडस्ट्रीज के किंग खान यानि शाहरूख खान उनकी गौरी व बेटी सुहाना भी आए हुए थे। इन सब के अलावा सदी के नायक अमिताभ बच्चन और एश्वार्या राय भी पहुंची थीं। क्रिकेट सितारों में युवराज व उनकी पत्नी हेजल और महेन्द्र सिंह धानी और उनकी पत्नी साक्षी भी शानदार समारोह का हिस्सा थे।

रॉयल लुक

अर्जुन तेंदुलकर और उनकी पत्नी सोनिया चंडोक बेहद सुंदर लग रहे थे। उनकार लुक एकदम रायॅल था। जो भी उन्हें देख रहा था बस देखते ही रह जाता था। इस खूबसूरत जोड़ी भी सभी तारीफ कर रहे थे। अर्जुन के अलावा उनके पिता सचिन तेंदुलकर और बहन सारा तेंदुलकर भी बेहद रॉयल स्टाइल में थे। यह शादी दुनिया की शानदार शादियों में शुमार हो गयी है।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *