
हाउस टैक्स में अनाप-शनाप वृद्धि, परेशान होकर भटक रहे थे कोतवाली क्षेत्र के लोग, कैंप लगवाया तो मिली राहत
मेरठ। नगर निगम द्वारा अंधाधुंध बढ़ा दिए गए हाउस टैक्स के मामले में लोगों की मदद के लिए जब कोई आगे नहीं आया तो भाजपा नेता अंकुर गोयल आ गए। उन्होंने नगर निगम का कैंप लगाया और कोतवाली इलाके के तमाम लोगों को इस कैंप की मार्फत राहत दिलायी। इसको लेकर लोगों ने अंकुर गोयल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केवल अंकुर गोयल ही हैं जो सभी की मदद को आगे आते हैं।
खंदक बाजार में कैंप
खंडक बाजार में क्षेत्रीय पार्षद संदीप गोयल रेवड़ी व हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ के प्रधान अंकुर गोयल के द्वारा खंदक बाजार में हाउस टैक्स का कैंप लगवाया। हाउस टैक्स में जो दिक्कत परेशानी आ रही थी, व्यापारियों को उनकी समस्या का हल नगर निगम हाउस टैक्सअधिकारी वैभव गुप्ता के द्वारा किया गया। भारी संख्या में व्यापारियों ने पहुंचकर अपना हाउस टैक्स बिल दिखाकर आ रही समस्याओं के हल से संतुष्ट होकर हैंडलूम वस्त्र व्यापार संघ के प्रधान अंकुर गोयल व संगठन के पदाधिकारी का धन्यवाद किया।
ये रहे मौजूद
नीलकमल रस्तोगी राहुल जैन महामंत्री गुरदीप सिंह कालरा अनुज रस्तोगी किशन कुमार गुप्ता संख्या संगठन के पदाधिकारी व व्यापारी लोग मौजूद रहे।