अंसल कोर्ट यार्ड मंदिर समिति की बधाई, मेरठ के बाईपास स्थित अंसल कोर्ट यार्ड श्रीशिव दुर्गा मंदिर समिति के एडवोकेट संदीप, नीरज गुप्ता व जितेन्द्र शर्मा ने कालोनी के सभी निवासियों को लोहड़ी तथा मकर संक्रांति पर्व की बधाई दी है। लोहड़ी के मौके पर कालोनी के झंड़ा चौराहे पर भव्य आयोजन किया। मौके पर होली की तर्ज पर ही लोहड़ी सजाई गयी। इसमें सभी ने भाग लिया। महिलाओं और बच्चों ने लोहड़ी जलाई। एक दूसरे काे रेवडी व मुंगफली का प्रसाद बांटा। मंदिर समिति के एडवोकेट संदीप, नीरज गुप्ता व जितेन्द्र शर्मा भी इस आयोजन में परंपरागत उत्साह व उल्लास के साथ शामिल हुए। सभी को लोहडी व मकर संंक्रांति की बधाई दी। एडवोकेट संदीप ने बताया कि होली के पर्व पर भी मंदिर समिति की ओर से आयोजन का प्रयास किया जा रहा है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो हाेली का भी भव्य आयोजन किया जाएगा। कालोनी वासियों ने भी इस आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। मंदिर के मुख्य पुजारी पंड़ित संदीप पेन्यूली ने भी सभी के स्वास्थ्य व कुशलता की कामना करते हुए मकर संक्रांति पर्व की बधाई दी है।