कैंट विधायक ने बांटी खिचड़ी

कैंट विधायक ने बांटी खिचड़ी
Share

कैंट विधायक ने बांटी खिचड़ी, भारतीय जनता पार्टी के कैँट विधायक अमित अग्रवाल व छावनी संगठन के पदाधिकारियों ने मर संक्रांति के पावन पर्व के मौके पर खिचड़ी प्रसाद स्वरूप बांटीं। इस मौके पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल के अलावा भाजपा छावनी मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजली गुप्ता, भाजपा छावनी मंडल अध्यक्ष विशाल कन्नौजिया, महामंत्री नितिन बालाजी, महानगर मंत्री अंकित सिंहल, व्यापारी नेता अंकुर अग्रवाल,  संयुक्त व्यापार संघ के सरदार दलजीत सिंह के अलावा भारी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। भाजपा छावनी मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजली गुप्ता ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने मकर संक्राति पर्व पर सदर बंदेला इलाके में खिचड़ी का प्रसाद बांटे जाने का कार्यक्रम बनाया था। कार्यक्रम के उपरांत मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल से कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आने का आग्रह किया। वह तत्काल इसके लिए तैयार हो गए। अंजली गुप्ता ने बताया कि कैंट विधायक अमित अग्रवाल के दिल में अपने कार्यकेर्ताओं के लिए बहुत सम्मान है। वह सभी की बात मानते हैं व जहां भी संगठन के कार्यकर्ता आग्रह करते हैं, वहां आते अवश्य हैं।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *