भाजपा के वैश्य नेता ने बांटा प्रसाद, बड़ी संख्या में जुटे लोग, भाजपा के कई अन्य नेताओं ने भी किया सहयोग
मेरठ। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व वैश्य समाज का बड़ा चेहरा अनुज सिंहल ने महाशिवरात्री का पर्व परंपरागत उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाया। इस मौके पर प्रसाद बांटा गया। उन्होंने महादेव से सभी के लिए कृपा मांगी। अनुज मित्तल नेमहाशिवरात्री का पर्व उसी तर्ज पर मनाया जिस तर्ज पर शिवरात्री के दौरान वह दिल्ली रोड पर कैंप लगवाकर कांवड़ियों की सेवा करते हैं। इस बार कैंप तो नहीं लगा लेकिन महाशिवरात्री मनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गयी। कार्यक्रम में उनके तमाम समर्थकों के अलावा बड़ी संख्या में भाजपाई व अन्य श्रद्धालुजन भी मौजूद रहे। अनुज मित्तल ने कहा कि इस बार की महाशिवरात्री शुभ संदेश लेकर आयी है। पीएम मोदी और सीएम योगी मेरठ को सौगात देने के लिए आ रहे हैं।
भाजपा के नेताओं ने भी किया सहयोग
अनुज मित्तल के सेवा कार्यों में उनके तमाम पारिवारिक मित्रों ने भी सहयोग किया। यहां बता दें कि केवल महाशिवरात्री ही नहीं कांवड़ यात्रा के दौरान भी भाजपा के वैश्य चेहरा माने जाने वाले अनुज मित्वतल उनका पूरा परिवार तथा हजारों समर्थक पूरा सहयोग करते हैं। शिविरों का आयोजन किया जाता है।