बीना वाधवा बोली जनता को बड़ी राहत, निगम अफसर भी करें कार्यान्वित, ताकि महानगर की जनता हो लाभान्वित
मेरठ। भाजपा के युवा नेता व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक अनुज मित्तल ने म्युटेशन संबंधित कानून बनाने के लिए सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के इस कानून से महानगर की जनता लाभान्वित होगी। उन्होंने नगरायुक्त से आग्रह किया है कि इस कानून का शीघ्र क्रियान्वयन किया जाए ताकि मेरठ के लोग भी सीएम योगी के इस कानून से लाभान्वित हो सकें। उन्होंने बताया कि उन्हें बताया गया है कि संपत्ति नाम परिवर्तन (म्यूटेशन) शुल्क में कटौती संबंधी प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण शासनादेश को मेरठ नगर निगम में अभी तक क्रियान्वित नहीं किया गया है।
एक साल पहले लिया जा चुका है फैसला
उन्होंने अवगत कराया कि शासन द्वारा लगभग एक वर्ष पूर्व लिए गए इस निर्णय का उद्देश्य मेरठ की जनता, विशेषकर मध्यम वर्ग, वरिष्ठ नागरिकों तथा उत्तराधिकार संबंधी मामलों में प्रभावित विधवा महिलाओं को अनावश्यक आर्थिक बोझ से राहत प्रदान करना था। किंतु एक वर्ष व्यतीत होने के पश्चात भी मेरठ की जनता को इस लाभ से वंचित रखा जाना अत्यंत खेदजनक है, जबकि यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में प्रभावी है।
‘शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance)
अनुज मित्तल ने कहा है कि शासनादेश का पालन कर शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम दरों को मेरठ नगर निगम में तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। पुरानी दरों पर वसूली को तत्काल रोका जाए तथा अब तक हुई देरी के लिए उत्तरदायी पटल एवं अधिकारियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध विधिवत/अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाए सार्वजनिक घोषणा एवं पारदर्शिता संशोधित दरों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।
ताकि पब्लिक को मिल सके राहत
उन्होंने आशा व्यक्त की है कि शासन उनके पत्र पर सकारात्मक विचार करते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाएगा, जिससे मेरठ की जनता को नियमानुसार राहत मिल सके। बीना वाधवा ने कहा कि प्रदेश की याेगी सरकार जनता के हित के लिए निरंतर काम कर रही है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है।