अनुराग चौधरी को किया हाउस अरेस्ट

kabir Sharma
1 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

पूरे दिन घर पर जमा रहा पुलिस फोर्स, अनुराग बोले नहीं था कोई कार्यक्रम, बोले कायर है भाजपा की सरकार

मेरठ। भाकियू मेरठ जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी को प्रधानमंत्री की रैली के मद्देनजर आज सारे दिन घर में नज़रबंद रखा गया थानाध्यक्ष कंकरखेड़ा मय फोर्स जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के घर पर डटे रहे जबकि जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि हमारा आज का कोई कार्यक्रम नहीं फिर भी पुलिस हमें हाउस अरेस्ट कर रही हे ये तरीका सही नहीं हे हम इसके विरुद्ध जल्द आवाज उठाएंगे।

लोकतंत्र की हत्या

भाकिूय के नेता अनुराग चौधरी ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। यह सरकार बुरी तरह से डरी हुई है। लेकिन किसानों की कोई बात होगी या किसानों का हित जहां आएगा वहां किसान यूनियन कभी भी पीछे हटने वाले वाले नहीं है। हमारे नेता राकेश टिकैत किसानों के लिए किसी भी पल कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। अनुराग चौधरी ने कहा कि उनको हाउस अरेस्ट करने की बात बेहद छोटापन है।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *