अरिजीत ने तोड़ा फैंस का दिल

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

प्ले बैक सिंगिग को कहा अलविदा, बाले जर्नी रही शानदार, लेकिन अब नहीं, यह खबर अपने इंस्टा पर खुद अरिजीत ने ही दी

नई दिल्ली। अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगर के तौर पर संन्यास ले लिया है, वो म्यूजिक की दुनिया में तो रहेंगे, लेकिन प्लेबैक सिंगर के तौर पर अब काम नहीं करेंगे। अपने गानों व आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अरिजीत सिंह ने फैंस का दिल तोड़ दिया है। उन्होंने अब प्ले बैक सिंगिग का सफर खत्म कर दिय है। यह खबर खुद अरिजीत ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से दी है। यह खबर सुनते ही तमाम उनके चाहने वाले उदास हैं। हालांकि बड़ी संख्या में ऐसे हैं जो यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि अरिजीत इतना बड़ा फेसला ले सकते हैं। फैन्स की ओर से तमाम प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

अब कोई नया असाइंमेंट नहीं

अरिजीत सिंह ने अपने अकाउंट पर लिखा कि “हेलो, आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। इतने सालों तक मुझे ढेर सारा प्यार देने के लिए सभी श्रोताओं का धन्यवाद। मुझे ये घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं बतौर प्लेबैक सिंगर अब कोई भी नया असाइंमेंट नहीं लूंगा। मैं इस सफर को यहीं समाप्त कर रहा हूं। ये बहुत ही शानदार जर्नी थी।”

खुद को बताया छोटा कलाकार

उन्होंने खुद को एक ‘छोटा कलाकार’ बताते हुए कहा कि वो भविष्य में संगीत को और करीब से सीखना चाहते हैं। फैंस के लिए राहत की बात ये है कि अरिजीत सिंह संगीत बनाना बंद नहीं करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वो खुद के प्रोजेक्ट्स और स्वतंत्र संगीत (इंडिपेंडेंट म्यूजिक) पर काम जारी रखेंगे।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *