अश्लील वीडिया कांड: मुकेश सिंहल की बड़ी कार्रवाई

अश्लील वीडिया कांड: मुकेश सिंहल की बड़ी कार्रवाई
Share

अश्लील वीडिया कांड: मुकेश सिंहल की बड़ी कार्रवाई, भाजपा नेत्री अश्लील वीडिया कांड का साइड इफैक्ट सामने आ गया है। इसके चलते मेरठ में भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंहल ने बुधवार को बड़ी व ठोस कार्रवाई कर पार्टी नेतृत्व की ओर से सख्त संदेश भी देने का काम कर दिया है। महानगर भाजपाध्यक्ष ने बड़ा कदम उठाते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जांच के उपरांत पार्टी के तीन नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए  भाजपा ने आरोपी पार्षद और कार्यकर्ता को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया के निर्देश के बाद भाजपा महानगर अध्यक्ष ने 3 लोगों को पार्टी के कार्यों और सभी जिम्मेदारियों, पदों से मुक्त करने का आदेश जारी किया है। इसमें भाजपा नेत्री का अश्लील वीडियो बनाकर प्रचारित करने के मामले में शामिल रहे पार्षद रविंद्र, रविंद्र नागर का नाम भी शामिल है। तीसरा नाम डॉ. राजकुमार बजाज का है।भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने बताया कि डॉ. राजकुमार बजाज चिकित्सा प्रकोष्ठ के सहसंयोजक और रविंद्र भइया पार्षद वार्ड 18 और रविंद्र नागर जाग्रति विहार मंडल से हैं। तीनों ही लोगों को पार्टी हाईकमान और क्षेत्रीय अध्यक्ष के आदेश के बाद पदमुक्त किया जा रहा है। तीनों ही अनुशासनहीनता के कारण सभी जिम्मेदारियों और पदों से मुक्त किए जा रहे हैं। अब पार्टी की गतिविधियों से इनका कोई सरोकार नहीं है। यह जानकारी संगठन के प्रवक्ता अमित शर्मा ने दी।

 

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *