श्रम आयुक्त का किया स्वागत

श्रम आयुक्त का किया स्वागत
Share

श्रम आयुक्त का किया स्वागत, मेरठ के सबसे प्रतिष्ठित आबूलेन व्यापार संघ ने शनिवार को उत्तर प्रदेश श्रम आयुक्त श्रीमती शकुंतला गौतम का आबूलेन व मेरठ के व्यापारियों की ओर से बुके देकर स्वागत किया। श्रम आयुक्त  ने भी आबूलेन व्यापार संघ के पदाधिकारियों जिनमें अध्यक्ष स. नरेन्द्र सिंह करनैल, स. राजबीर सिंह, गाैरव सेठ, अमित बंसल,  ठाकुर प्रतीश सिंह, चेतन नागपाल, रमेश चौधरी, विशाल जिंदल, गोलू का स्वागत किया। अध्यक्ष स. नरेन्द्र सिंह करनैल ने लेबर श्रम आयुक्त को आबूलेन व्यापार संघ की ओर से विभाग के अधिकारियों से पूरा सहयोग का भरोसा व वादा किया। उन्होंने मेरठ के आबूलेन बाजार के बारे में भी श्रम आयुक्त को जानकारी दी। उन्हें बताया कि आबूलेन केवल मेरठ ही नहीं बल्कि वेस्ट यूपी के सबसे शानदार व नामी बाजारों में शामिल किया जाता है। दूर दराज से लोग यहां खरीदारी को पहुंचते हैं। इस बाजार के व्यापारियों की कारोबार व ग्राहकों  के प्रति उनकी ईमानदारी की वजह से ही आबूलेन ने प्रसिद्धी पायी है। श्रम आयुक्त ने भी कहाकि उनका विभाग मेरठ के व्यापारियों के साथ हमेशा ही सहयोग से काम करेंगा। सदर व्यापार मंडल:-मेरठ आज उत्तर प्रदेश श्रम आयुक्त श्रीमती शकुंतला गौतम के मेरठ आगमन पर संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री व सदर व्यापार मंडल के महामंत्री अमित बंसल समाजसेवी प्रतीश ठाकुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित सिंघल ने आयुक्त को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *