विनोद जी को भूपेन्द्र चौधरी की सांत्वना

विनोद जी को भूपेन्द्र चौधरी की सांत्वना
Share

विनोद जी को भूपेन्द्र चौधरी की सांत्वना, संघ परिवार के प्रांत प्रचारक मवाना निवासी विनोद जी के आवास पर पहुंचकर भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने सांत्वना दी। दरअसल कुछ दिन पूर्व विनोद जी की माता जी का देहावसान हो गया था। भूपेन्द्र चौधरी के साथ कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी मवाना पहुंचे। हालांकि इस बात की पूरी सावधानी बरती गई कि भूपेन्द्र चौधरी का विनोद जी के यहां जाने पर राजनीतिक रंग न चढ़े। यहां काफी देर तक प्रदेश भाजपध्यक्ष रूके। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भूपेंद्र चौधरी मेरठ में पहली दफा आए। हालांकि उनके मेरठ आने का कारण पार्टी या संगठन नहीं बल्कि सामाजिक रहा। मेरठ के मवाना में आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक विनोद के यहां शोकसभा में शामिल होने पहुंचे। संघ के सह प्रांत प्रचारक विनोद की माताजी का चार दिन पहले स्वर्गवास हो गया था। नए प्रदेश अध्यक्ष शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों से खास बात नहीं की, केवल कार्यकर्ताओं से औपचारिक भेंट हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी से जो जिम्मेदारी मिली है उसको निभाना है। आगे की योजना भी जल्द तय होगी। कार्यकर्ताओं से सामान्य बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा बीजेपी का कार्यकर्ता वो व्यक्ति है जो 365 दिन 24 घंटे सक्रिय रहता है। जनता और कार्यकर्ता ही हमारे भगवान हैं। मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं। इशारों-इशारों में उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए जुट जाने का संदेश दिया। कहा अब चुनाव ही हमारी चुनौती और जीत लक्ष्य है। इस पर सभी लोग काम करें। मैं दोबारा जल्द आप सभी से मिलूंगा, तब और बातें भी होंगी। भूपेन्द्र चौधरी जब वापस लौट रहे थे तो पहले से इंतजार में खड़े भारी संख्या में कार्यकर्ता उनको करीब से मिलने को आतुर नजर आए। लेकिन भूपेन्द्र चौधरी ने केवल इतना ही कहा कि बाकि बातें दोबारा मुलाकात में करेंगे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *