फौजी की संपत्ति की सुरागकशी

फौजी की संपत्ति की सुरागकशी
Share

फौजी की संपत्ति की सुरागकशी, जेल गए कुख्यात फौजी की संपत्ति का ब्याेरा जुटाने में  मेरठ पुलिस जुट गयी है। यदि सब कुछ तयशुदा प्लानिंग के तहत हुआ तो जल्द ही पुलिस की मुनादी होगी और फौजी की संपत्ति जब्त की जाएगी। दरअसल फौजी सहित 2 अन्य लोगों पर पुलिस ने गैंगस्टर लगाया है। रंगदारी, जान से मारने की धमकी और सरकारी जमीन कब्जाने सहित अन्य मामलों में सुशील फौजी पर 11 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। 25 हजार के इनामी सुशील फौजी की पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी। पिछले दिनों सुशील ने खुद कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। अब पुलिस ने सुशील पर गैंगस्टर लगाया है। उसकी संपत्ति को भी पुलिस तलाश रही है। गैंगस्टर लगने के बाद अब पुलिस प्रशासन की मदद से सुशील फौजी की संपत्तियों का विवरण इकट़्ठा करेगी। इसके बाद इसके अवैध तरीके से बनाई गई सारी संपत्ति को पुलिस जब्त करेगी। 14 ए के तहत पुलिस द्वारा सुशील फौजी की संपत्तियों का जब्तीकरण होगा। सुशील की संपत्ति का डेटा जुटाना शुरू कर दिया है। सुशील फौजी पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप है। साथ ही भदौड़ा गांव निवासी इमरान नामक व्यक्ति ने एसएसपी से शिकायत की थी कि सुशील फौजी उससे रंगदारी मांग रहा है। जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस पर मुकदमा भी दर्ज है।  जनवरी 2023 में ही सुशील फौजी ने कोर्ट में सरेंडर किया था। पुलिस शातिर अपराधी सुशील फौजी की लंबे समय से तलाश कर रही थी। लगातार दबिश दे रही थी। सुशील ने खुद कोर्ट में अचानक आत्मसमर्पण कर दिया। सुशील फौजी पर 25 हजार रुपए का इनाम था। अब वो जेल में है। सुशील फौजी थाना रोहटा क्षेत्र गांव भदौड़ा का रहने वाला है पहले 11 मुकदमे चल रहे थे। अब थाना रोहटा में गैंगस्टर का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सुशील फौजी के साथ ही नितिन उर्फ कल्लू कबाड़ी, विकास मलिक तीनों पर गैंगस्टर लगाई गई है। 14 ए के तहत संपत्ति का जब्तीकरण भी होगा

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *