किन्नर पर आशिक ने चलाई गोली

किन्नर पर आशिक ने चलाई गोली
Share

किन्नर पर आशिक ने चलाई गोली,

मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना के अहमद नगर गली नंबर छह में एक किन्नर को उसके आशिक पर गोली चला दी। हालांकि किन्नर खतरे से बाहर है पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है। मिली जानकारी के अनुसार  गली नंबर 8 अहमद नगर निवासी एक युवक जिसको किन्नर बताया गया है अपने घर के पास ही शोएब के यहां सौ फुटा निवासी एक युवक उसका आशिक बताया जाता है। लिसाड़ीगेट सौ फुटा निवासी एक युवक से उसकी गहरी दोस्ती थी। कुछ समय पहले उस युवक की शादी हो गयी, शादी होने के बाद युवक ने उससे मिलना जुलना बंद कर दिया था। इस बात से वह किन्नर काफी नाराज था। कई बार वह युवक के घर भी जा चुका था। बताया जाता है कि आज उसने युवक को काल कर जहां वह काम करता है वहां बुलाया। युवक बाइक पर वहां पहुंच गया। दोनों काफी देर तक भीतर रहे। फिर उनके बीच लड़ने झगड़ने की आवाजें आने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसी दौरान अचानक बाइक पर आए युवक ने गाली गलौच करते हुए किन्नर पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली लगी नहीं केवल छूती हुई चली गयी। इसके बाद किन्नर शेार मचाता हुआ अपने घर की ओर गली नंबर आठ में भागा। वहां लोगों की काफी भीड़ जमा हो गयी। इस बीच मौका पाकर गोली मारने वाला युवक वहां से बाइक स्टार्ट कर तेजी से भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंची। मामले की जांच की बात कही जा रही है। इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *