“अस्तित्व” महिला कला प्रदर्शनी

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

राज्य ललित कला अकादमी का तीन दिनी आयोजन, अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का मौके पर कार्यक्रम, महिला कलाकारों का सम्मान

मेरठ। राज्य ललित कला अकादमी संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान मेंआयोजित तीन दिवसीय “अस्तित्व”कला प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि कांता कर्दम ( पूर्व राज्यसभा सांसद)एवं नूपुर गोयल (मुख्य विकास अधिकारी) विशिष्ट अतिथि मीनाक्षी भराला सदस्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश एवं विशिष्ट अतिथि नामिता गुप्ता द्वारा फीता काटकर किया गया।

प्रदर्शनी का अवलोकन

सर्वप्रथम सभी अतिथियों डॉ मयंक अग्रवाल, प्रो०वी०एस०यादव, अरुण कुमार गुप्ता, संजीवेश्वर त्यागी एवं समस्त महिला अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर प्रदर्शनी में लगी सभी कलाकृतियों को अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से मेरठ एवं सहारनपुर मंडल मैं आने वाले सभी जिले जैसे -गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बिजनौर, हापुड़, मेरठ, सहारनपुर,देवबंद आदि जिलों की महिला कलाकारों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया है।

भारी संख्या में मिले आवेदन

कार्यक्रम संयोजिका डॉ दिशा दिनेश (सदस्य राज्य ललित कला अकादमी)द्वारा बताया गया कि इस प्रदर्शनी में सभी जिलों से हमें 180 आवेदन पत्र प्राप्त हुए।परंतु अल्प समय के अंतराल की वजह से कुछ कलाकार अपनी पेंटिंग मेरठ पहुंचने में असमर्थ रहे जिससे कि कुछ कलाकृतियां प्रदर्शित होने से वंचित रह गई।

चयनित कलाकृतियों 8 मार्च को लखनऊ में प्रदर्शित

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित इस कलाकृति प्रदर्शनी में प्रदर्शित कलाकृतियां में से तीन चयनित कलाकृतियों को 8 मार्च को लखनऊ राज्य ललित कला अकादमी में प्रदर्शित किया जाएगा। जिसका चयन अकादमी द्वारा किया गया है। आज स्थानीय स्तर पर 15 वरिष्ठ महिला कलाकारों को सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

- Advertisement -

इन्हें किया सम्मानित

यह सम्मान महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० अनिता राठी, श्रीमती कांता कर्दम एवं अन्य अतिथियों द्वारा सभी वरिष्ठ कलाकारों जिसमें प्रो०नीलिमा गुप्ता, डॉ उषा किरण, डॉ मधु बाजपेई, प्रो० अलका तिवारी, प्रो०किरण प्रदीप,प्रो० नीतू वशिष्ठ, प्रो०वंदना वर्मा, प्रो० अंजू चौधरी, प्रो० अर्चना रानी, डॉ लता वर्मा, डॉ रेनू यादव, तारा शर्मा, डॉ पूनम वर्मा, डॉ ममता दीक्षित, डॉ वंदना शर्मा आदि कलाकारों को दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की आइक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर प्रो०दीप्ति कौशिक,प्रो० दीपा त्यागी ,प्रो०वंदना शर्मा एवं महाविद्यालय परिवार की सभी वरिष्ठ प्रवक्ताएं उपस्थिति रही, इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री योगेंद्र अग्रवाल जी, श्री अमित गुप्ता जी, श्री अजय कुमार एवं सभी महाविद्यालय परिवार का पूर्ण सहयोग रहा।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *