ईरान के नागरिक ठिकानों पर हमले

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

ईरान के इस्फ़हान शहर पर किए हमले, हमलों में पंद्रह की मौत, लड़ाई का आज सोहलवां दिन, ईजरायल पर दागीं कई मिसाइलें

नई दिल्ली। यूएस व इजरायल की ईरान से जंग के आज 16वें दिन ईरान के इस्फहान शर पर व्यापक हमले किए गए। इन हमलों में सोलह ईरानी नागरिक मारे गए। इसके जबाव में ईरान ने इजरायल पर मिसाइलें दांगीं। इसके अलावा तेइरान स्थित कमांडरों ने गल्फ कंट्रीज को यूएस की मददगार बनी हुई हैं, उन पर भी मिसाइलों से हमला किया। जिस तरह से लड़ाई जारी है, उससे से अभी शांति के प्रयास रंग लाते नजर नहीं आ रहे हैं। शांति के प्रयासों को उस वक्त धक्का लगा जब ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका ने दुबई के पास संयुक्त अरब अमीरात से क्रूज मिसाइलें दागीं। उन्होंने आगे कहा कि तेहरान जवाबी कार्रवाई कर सकता है, और यह क्षेत्र के लिए खतरनाक होगा।

ट्रंप ने दुनिया के देशों से मांगी मदद

इस बीच यूएस प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के तमाम देशों के नौसेना से मदद की गुहार लगायी है। उन्होंने कहा है कि ईरान ने होर्मूज पर कब्जा कर लिया है। उसके कब्जे को हटाने के लिए सभी को आगे आना होगा, हालांकि अभी किसी की प्रतिक्रिया नहीं आयी है, लेकिन आईआरजीसी के नौसेना कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी ने कहा कि ईरान ने अभी तक जलडमरूमध्य को बंद नहीं किया है, और इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को “केवल नियंत्रित किया जा रहा है”। लेकिन ईरान के इस समुंद्री रास्ते को नियंत्रित करने के तरीकों से तमाम देशों के नौसेना दहशत में हैं।

जारी हैं व्यापक हमले

इस लड़ाई में एक दूसरे के खिलाफ व्यापक हमले जारी हैं। ईरान के फार्स प्रांत के प्रांत की राजधानी शिराज में नागरिक ठिकानों पर हमला किया गया। ईरानी समाचार एजेंसी ने आज सुबह बताया, “ज़ायोनी-अमेरिकी अपराधी शासन ने शिराज शहर के एक नागरिक ठिकाने पर अमानवीय कृत्य करते हुए हमला किया।” सेंट्रल ईरान के ईरान के औद्योगिक शहर इस्फ़हान पर हुए हमले में 15 लोग मारे गए।

ईरान का पलटवार

हमलों का जवाब देते हुए ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा कि उसने संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और कुवैत में स्थित “अमेरिकी आतंकवादी सेना के ठिकानों के खिलाफ हमले किए। अमेरिका ने दुबई के पास संयुक्त अरब अमीरात से क्रूज मिसाइलें दागीं। ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि तेहरान जवाबी कार्रवाई करेगा और यह क्षेत्र के लिए खतरनाक होगा।

- Advertisement -

इनकी हो चुकी है मौत

लड़ाई में ईरान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, ब्रिगेडियर जनरल अब्दुल्ला जलाली नासाब, इजरायली हमले में मारे गए हैं। इससे पहले ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ अब्दोलरहीम मूसावी, रक्षा मंत्री और सशस्त्र बलों के उप चीफ ऑफ स्टाफ अजीज नासिरजादेह और आईआरजीसी के कमांडर-इन-चीफ मोहम्मद पाकपुर की भी मौत की बात ईरान ने स्वीकार की है।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *