अतुल प्रधान की विधायकी पर खतरा

अतुल प्रधान की विधायकी पर खतरा
Share

अतुल प्रधान की विधायकी पर खतरा, चुनाव जीतने के बाद भी सपा नेता अतुल प्रधान की मुसीबतें खत्म होती नजर नहीं आ रही हैं। अब नयी आफत उनकी विधायकी पर खतरा खड़ा हो गया है। अतुल प्रधान की विधायकी से जुड़ा विवाद हाईकोर्ट में विचाराधीन है। सरधना विधायक की ओर से यदि अदालत में मांगे गए साक्ष्य और जानकारी देने में तनिक भी हीलाहवाली की गयी तो विधायकी जाना तय है। दरअसल यह सब हुआ है, सरधना विधायक अतुल प्रधान की विधायकी को हाईकोर्ट में दी गयी एक चुनौती के बाद। इसको लेकर दायर की गयी याचिका के बाद अब अदालत में अतुल प्रधान से साक्ष्य मांगे हैं। बताया गया है कि भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम की ओर से अतुल प्रधान की सरधना विधानसभा से विधायकी को लेकर चुनौती दी गयीज है। संगीत सोम की ओर से दायर की गयी याचिका पर वरिष्ठ अधिवक्ता केआर सिंह ने अदालत में जोरदार बहस की। उनकी ओर से रखे गए साक्ष्यों व जानकारियों का अदालत ने संज्ञान लिया। सपा रालोद गठबंधन से सरधना विधानसभा सीट से चुनाव में उतरने व चुनाव जीतने वाले अतुल प्रधान ने चुनाव अधिकारी को झूठा हलफनामा दिया। संगीत सोम के अधिवक्ता की ओर से अदालत को यह भी बताया गया कि जो हलफनामा अतुल प्रधान ने दिया है उसमें उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज 11 आपराधिक मामलों की जानकारी को छिपाया है।  विद्धान अधिवक्ता का कहना है कि ये तमाम चीजें अतुल प्रधान की विधायकी अनुकूल नहीं औरा जनप्रतिनिधि उपबंधों का उलंघन है। अधिवक्ता ने अदालत से सरधना विधानसभा से अतुल प्रधान का चुनाव शून्य किए जाने की मांग की है। इसके अलावा संगीत सोम की ओर से दायर की गयी याचिका में विपक्षी पर अनुचित दबाव व भ्रष्ट आचरण का भी याचिका में आरोप लगाया गया है। इस मामले में अब अगली सुनवाई चार जुलाई को होगी। कोर्ट ने कहा है कि यदि विपक्षी अपना जवाब दाखिल कर हाजिर नहीं होता है, तो उस दिन याचिका तय कर दी जाएगी। जस्टिस जे जे मुनीर की सिंगल बेंच ने इस मामले की सुनवाई की है।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *