ग्रेस केयर आश्रम में जागरूकता कार्यक्रम

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकना पूरे समाज की ज़िम्मेदारी, “सुरक्षा नहीं, सम्मान ही असली अधिकार है।” स्त्री सम्मान की हकदार

New Delhi/ गाजियाबाद :- अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर ग्रेस केयर आश्रम कनावली इंद्रापुरम में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन्दे भारत राष्ट्रवादी संगठन की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना सोनी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकना पूरे समाज की ज़िम्मेदारी हे ।

घटनाएँ बढ़ती जा रही

उन्होंने महिलाओं और बच्चों के अधिकार, सुरक्षा एवं सम्मान पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि स्त्री सुरक्षा की हीं नहीं, बल्कि सम्मान की भी हकदार है आज जब स्त्री-जाति के प्रति हिंसा, हत्या और दुष्कर्म जैसी घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं, यह स्पष्ट हो गया है कि समस्या सिर्फ कानून की नहीं, बल्कि समाज की मानसिकता की है। अपराध वहीं जन्म लेता है जहाँ संवेदनाएँ कमजोर पड़ जाती हैं। जरूरत इस बात की है कि हर बालिका को कानून की जानकारी दी जाए और आत्मरक्षा को एक अनिवार्य जीवन कौशल की तरह स्कूलों व कॉलेजों में सिखाया जाए। यह शिक्षा केवल लड़कियों के लिए नहीं, बल्कि लड़कों को भी सम्मान और सह-अस्तित्व का महत्व सिखाने के लिए आवश्यक है। अपराधों पर नियंत्रण तभी संभव है जब कानून के साथ समाज भी सक्रिय भूमिका निभाए और गलत कार्यों के प्रति स्पष्ट असहमति जताए, ताकि हर व्यक्ति किसी भी कदम से पहले उसके परिणामों को गंभीरता से समझे। अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर वन्दे भारत राष्ट्रवादी संगठन की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना सोनी इस संदेश को विश्वभर में पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है—

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *