बच्चों ने बनायी सुंदर बांसुरी

बच्चों ने बनायी सुंदर बांसुरी
Share

बच्चों ने बनायी सुंदर बांसुरी, मेरठ छावनी कलेमेन्ट रोड स्थित गुरूकुल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जन्माष्टमी महोत्सव के मौके पर स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में सुंदर झांकियां बनायी। उनकी कला कृति व प्रस्तुति इतनी प्रभावशाली रही कि सभी का मन मोह लिया। गुरूकुल पब्लिक स्कूल केवल शिक्षा के क्षेत्र में नही बल्कि बच्चों में क्रिटिविटी डवलपमेंट पर भी जोर देता है। इसी का प्रमाण जन्माष्टमी पर्व के मौके पर गुरूकुल पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में देखने को मिला। इस प्रतियोगिता के बारे में प्रधानाचार्या श्रीमती इंदिरा कौर ने बताया कि तमाम बच्चे इसमें शामिल हुए। बच्चों ने जन्माष्टमी पर आधारित इस प्रतियोगिता में सुंदर बांसुरी व मटकी तथा इसी प्रकार की अन्य चीजें बनायीं। उन्हें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित बातों की पहले जानकारी दी गयी साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के बताए कर्म के मार्ग पर चलने को कहा गया। इसके बाद जन्माष्टमी पर्व पर आधारित प्रतियाेगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने सुंदर-सुंदर बांसुरी व मटकी के चित्र बनाएं। इसके लिए सभी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। जो में जो प्रतिभा गुरूकुल पब्लिक स्कूल विकसित कर रहा है, उससे सभी अभिभावक बहुत खुश हैं। उनका कहना है कि केवल शिक्षा नहीं बल्कि गुरूकुल पब्लिक स्कूल बच्चों में संस्कार के बीच भी रोपित कर रहा है। यहां पढ़ने वाले बच्चों को संस्कारवान बनाया जा रहा है। इससे अभिभावक बहुत खुश हैं।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *