

मेरठ। श्रीशिव दुर्गा मंदिर समिति अंसल कोर्टयार्ड के पदाधिकारियों ने रविवार को अपनी ओर से विशाल भंडारे का अयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पूरी सोसाइटी व राहगीरों को भरपेट भंडारा में भोजन कराया गया। इसके अलावा हाइवे से गुजरने वाले कांबड़ियों को भी बुला-बुलाकर भोजन कराया गया। सभी ने आनंद से भोजन ग्रहण किया। इससे पूर्व कावंड़ यात्रा के दौरान भी श्रीशिव दुर्गा मंदिर समिती की ओर से कांवड़ियों की सेवार्थ कई दिन तक कैंप चलाया गया। इस कैंप में सुबह का नाश्ता, शाम का नाश्ता व भोजन तथा रात का भोजन की व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में उसमें भी कांवड़िया रूके थे। उनके रूकने की भी समुचित व्यवस्था मंदिर के पदाधिकारियों ने अपनी ही ओर से की थी। हर साल इस प्रकार का आयोजन किया जाता है। रविवार काे आयोजित किए गए भंडारे की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की। मंदिर के पुरोहित पंड़ित पेन्यूली का विशेष सहयोग रहा।