होगा भरत मिलन, राम करेंगे नगर भ्रमण

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now


मेरठ। होगा भरत जी का राम से मिलन, राम जी करेंगे अपने नगर का भ्रमण। शहर रामलीला कमेटी की भरत मिलाप समिति ने भरत मिलन और रामजी के नगर भ्रमण की तैयारियों की जानकारी दिल्ली रोड स्थित रॉयल ब्लैस बैंकेट में एक पत्रकार वार्ता में दी। अध्यक्ष विनीत गोयल ने बताया कि लगातार चार सालों से शारदा रोड पर यह आयोजन होता रहा है। लेकिन वह इसका स्वरूप काफी बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि अनाज मंडी स्थित अयोध्या दरबार में हनुमान जी महाराज जाकर बताते हैं कि सरयू के तट पर राम जी आ चुके हैं। सरयू का तट जो पंजाया पर बनाया गया है, वहां से भगवान राम चलते हैं अयोध्या के दरबार राजमहल से भरत की दौड़ते हैं। शारदा रोड स्थित मंचन स्थल पर दोनों का मिलन होता है। तत्पश्चात वनवासी राम अपनी पोशाक बदलकर राजाराम का रूप धारण करते हैं और नगर का भ्रमण करते हैं। संपूर्ण ब्रह्मपुरी मास्टर कॉलोनी इंदिरा नगर शिव शक्ति नगर प्रेम विहार माधवपुरम क्षेत्र को अयोध्या बनाया गया है। पत्रकार वार्ता में अतुल दीक्षित, अमन सिंघल, दीपक राजपूत, अनुपम अरोड़ा, अवनीत शर्मा, सौरव प्रजापति, सहित महानगर रामलीला समिति के मनोज गुप्ता, राकेश गर्ग, मनोज खद्दर, राकेश शर्मा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *