भरत सिंह आजाद अध्यक्ष व वीरेन्द्र बिट्टू महामंत्री

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा छावनी परिषद के चुनाव, सीईओ जाकिर हुसैन भी रहे मुस्तैद, शांति पूर्वक चुनाव संपन्न

मेरठ।अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा छावनी परिषद के चुनाव में भरत सिंह आजाद अध्यक्ष व वीरेन्द्र बिट्टू महामंत्री चुने गए। चुनाव अधिकारी विक्रांत शर्मा ने बुधवार को देर शाम चुनाव परिणामों को एलान किया। चुनाव के मद्देनजर कैंट बोर्ड पर पुलिस ने सुरक्षा के माकूल इंतजाम किए थे। इस मौके पर विनोद कुमार वैचेन ने कहा कि कर्मचारियों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि उनका विश्वास मनोनीत की जाने वाली यूनियन में नहीं बल्कि लोकतांत्रिक ढंग से वोटिंग के द्वारा सम्पन्न कराए जाने वाले चुनाव में विश्वास है ।

यह बोले चुनाव अधिकारी

विक्रांत शर्मा ने बताय कि जिसमें अध्यक्ष पद पर 39 मत पाकर भारत सिंह आजाद एवं महामंत्री पद पर विरेन्द्र उर्फ बिट्टू 62 मत पाकर विजय हुए। चुनाव में अध्यक्ष व महामंत्री पद पर पांच-पांच प्रत्याशी मैदान में थे। इस अवसर पर मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन मतदान केन्द्र पर निरीक्षण को पहुंचे। उन्होंने सभी प्रत्याशियों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में चुनाव सम्पन्न कराने में सहयोग की अपील की ।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सूरज सिंह टांक, चुनाव पर्यवेक्षक महिपाल वाल्मीकि, चुनाव अधिकारी विक्रांत शर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी वीरेंद्र कनौजिया, चुनाव सचिव अजय महेंद्र सिंह, वरिष्ठ सदस्य दिनेश चौहान , राम मदान एवं सुगन चन्द धींगान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ये रही स्थिति

अध्यक्ष पद पर अमित कुमार को 13 मत , जितेंद्र कुमार को 20 , राजू पेंटर को 25 मत एवं उमेश रोंदिया को 26 मत मिले। इस प्रकार 13 मत अधिक पाकर भारत सिंह आजाद अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित हुए। अध्यक्ष पद के लिए 130 मतों में से 129 मत डाले गए । जिनमें 6 मत निरस्त पाए गए। महामंत्री पद के लिए राजकुमार को 23 , सोनू को 17 , सोनपाल को 19, वीरेंद्र और बिट्टू को 62 एवं योगेश कुमार को 6 मत मिले। महामंत्री पद के लिए 130 में से 129 मत डाले गए । दो मत निरस्त हुए एवं 127 मत वैध पाए गए । इस प्रकार अध्यक्ष पद पर भारत सिंह आजाद एवं महामंत्री पर वीरेंद्र उर्फ बिट्टू निर्वाचित घोषित किये गये।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *