मेरठ पहुंचे भूपेन्द्र सिंह हुड्डा

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

कर्नल जसवंत सिंह नेहरा की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल, रंजन शर्मा समेत तमाम कांग्रेसियों की आगवानी, पूर्व मुख्यमंत्री ने मेरठ आना बताया निजी कार्यक्रम

नई दिल्ली/मेरठ। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज अपने निजी कार्यक्रम के अंतर्गत मेरठ पहुंचे। वे गंगानगर स्थित डिफेंस कॉलोनी में कर्नल जसवंत सिंह नेहरा की श्रद्धांजलि सभा में अपने परिवार के साथ शामिल हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, जाहिद अंसारी, धूम सिंह गुर्जर, बबीता गुर्जर, रीना शर्मा, सुमित विकल, विनोद सोनकर, जितेंद्र भारद्वाज, अल्तमस त्यागी, मगन शर्मा, सुशील सैनी, अजय चौधरी, शहरयाब मुखिया, वासु चौधरी, संजय वर्मा, अजीम, जगदीश माथुर सहित अनेक कांग्रेसजन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
अवनीश काजला ने बताया कि यह चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी का निजी कार्यक्रम था, जिसमें वे अपने परिवार के साथ शामिल हुए। इससे पूर्व कंकरखेड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत भी किया गया।

देश के आर्थिक हालात बनाए गंभीर

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील और देश की वर्तमान आर्थिक स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों में देश के किसानों, छोटे उद्योगों और मध्यम वर्ग के हितों की रक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। यदि आर्थिक नीतियां संतुलित और जनहितकारी नहीं होंगी तो इसका प्रतिकूल प्रभाव देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार पर पड़ सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *