सीएम आफिस से अफसरों को कॉल, घटना को लेकर मचा है हड़कंप, प्रदेश भाजपाध्यक्ष की कॉल पर दौड़े भाजपा नेता
LUCKNOW/मेरठ। भाजपा के नेता द्वारा व्यापारी से सड़क पर नाक रगड़ वाने की घटना की गूुंज संगठन और सरकार दोनों में सुनाई दे रही है। प्रदेश भाजपाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने जिला व शहर संगठन से पूरे मामले की जानकारी ली। जानकारी देने वालों ने प्रदेश भाजपाध्यक्ष को दक्षिण विधानसभा में अब तक इस प्रकार की जितनी भी घटनाएं हुई है उनकी भी फेरिस्त भेज दी है
क्या कोई पीड़ित व्यापारी से मिलने पहुंचा
सूत्रों ने जानकारी दी है कि जब भूपेन्द्र सिंह की मेरठी भाजपा नेताओं पर कॉल पहुंची और पूछा कि क्या कोई पीड़ित व्यापारी से मिलने पहुंचा है तब कहीं जाकर भाजपा नेताओं की खुमारी उतरी और उनकी गाड़ियां सत्यम रस्तौगी के घर की ओर दौड़ने लगीं। सूत्रों की मानें तो इस घटना के बाद संगठन में घात प्रतिघात की राजनीति पूरे चरम पर है। फिलहाल सभी के निशाने पर दक्षिण विधानसभा है। दक्षिण विधानसभा टारगेट पर होने के जानकार भी तमाम निहितार्थ निकाल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा के ही एक सूत्र ने जानकारी दी है कि केवल संगठन ही नहीं सरकार का हिस्सा यानि पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से भी पूरी जानकारी ली गयी है। यह काम सीएम आफिस ने किया है। सत्यम से मिलने पहुंचे भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, विनीत अग्रवाल शारदा, अंकुर गोयल, अरविंद मारवाड़ी, उमेश शारदा, महेश बाली, नरेन्द्र राष्ट्रवादी, अजय रस्तौगी आदि ने भी घटना पर दुख जाहिर किया।