
“विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR)” को लेकर चर्चा, सुदृढ व पारदर्शी प्रक्रिया पर बल, सभी का नाम हो मतदाता सूची में
मेरठ। SIR को लेकर महानगर भाजपा की एक बैठक बागपत रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर पहुंची। मुख्य वक्ता के रूप में विधान परिषद सदस्य, प्रदेश मंत्री व मेरठ महानगर के प्रभारी विजय शिव हरे ने कहा कि यह प्रक्रिया बेहद महत्वपूर्ण व अनिवार्य है। बैठक में “विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR)” के संदर्भ में पर चर्चा की गयी। संगठन के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी ने बताया कि बैठक का उद्देश्य आगामी मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी व प्रभावी बनाना रहा। वेक रस्तोगी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र की मजबूती का आधार है।हमारा संकल्प है कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो महानगर की सभी इकाइयों को इस अभियान को मिशन मोड में संचालित करना है।
यह बोले शिव हरे
ने कहा कि बांग्लादेश बॉर्डर पर ग़ैरक़ानूनी घुसपैठियों में जो भगदड़ की स्थिति बनी हुई है, उसी के दृष्टिकोण से देशभर में SIR अभियान व्यापक स्तर पर संचालित हो रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची का गहन परीक्षण किया जाए, संदिग्ध नामों की समीक्षा हो और पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने में पूरी सावधानी रखनी है।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर पार्टी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को समयबद्ध रूप से कार्य करने, बूथ समितियों को सक्रिय रखने तथा नागरिकों को जागरूक करने को कहा।
ये रहे मौजूद
बैठक में महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, ऊर्जा राज्य मंत्री व दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा, विशेष गहन पुनर्निरीक्षण अभियान के महानगर संयोजक पियूष शास्त्री, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री जय करण गुप्ता, महामंत्री महेश बाली, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, पूर्व महानगर अध्यक्ष चरण सिंह लिसाड़ी, उपाध्यक्ष नरेद्र उपाध्याय, मंत्री दीपक शर्मा, सीमा श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।