भाजपा समेत सभी विरोधियों पर हमला

भाजपा समेत सभी विरोधियों पर हमला
Share

भाजपा समेत सभी विरोधियों पर हमला, मेरठ। कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा है। नसीमुद्दीन ने बताया कि अब कांग्रेस दलित और मुस्लिमों को दोबारा जोड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंन हाथरस की घटना को लेकर बसपा पर भी हमला किया। कांग्रेस नेता दशरथपुर में कांग्रेसियों को संबोधित कर रहे थे। विरोधी दलों पर उनके तेवर बेहद आक्रामक थे। इससे कांग्रेसियों में जोश भर रहा था। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश में निकाय चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को गांव-गांव तक निकालने का आह्वान किया। उन्होंने कांग्रेसियों से भी कहा कि पार्टी के लिए जी जान से मेहनत करें। काम करने वालों को आगे लाया जाएगा। जो अच्छा काम करेंगे उनका पूरा मौका व सम्मान भी मिलेगा। दूसरे दलों से आने वालों का भी उन्होंने पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि किसी के प्रयास से कांग्रेस मुख्य मुकाबले में नहीं आ सकती। सभी को प्रयास करना होगा।उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव कांग्रेस सिंबल पर लड़ेगी। अगले दो महीने तक हर कांग्रेसी जी-जान से जुटकर पार्टी को मजबूती से निकाय चुनाव लड़ाये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सीधे जनता से जोड़ने की जरूरत है। यदि कांग्रेस कमजोर हुई, तो देश कमजोर होगा। देश में भाजपा जैसी सांप्रदायिक पार्टी का मुकाबला केवल कांग्रेस ही कर सकती है। इस मौके पर मीम अफजल, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, युसुफ कुरैशी, किशन कुमार किशनी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश काजला, शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, रंजन शर्मा, पंडित नवनीत नागर, हरिकिशन आंबेडकर, सलीम पठान, चौ. यशपाल सिंह, शबी खान, सुमित बैंसला, रोहित गुर्जर, दीपक शर्मा राकेश मिश्रा, सतीश शर्मा, ओपी शर्मा, जुबेर कुरैशी, नसीम कुरैशी, मतन सिंह डेढा, विनोद मोंगा आदि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सपा के परविंदर ईशु व नरेश ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। बताया जाता है कि इनकी एंट्री वाया रंजन शर्मा करायी गयी है।

@Back Home

 


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *