

भाजपा का पश्चिम क्षेत्र की महिला मोर्चा पदाधिकारियों तथा महिला जनप्रतिनिधियों की वर्कशॉप, आधी आबादी को पूरी भागीदारी देगी भाजपा
मेरठ। आधी आबादी को पूरी भागीदारी देने का काम भाजपा ही करेगी। यह बात प्रदेश भाजपा के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने हाइवे स्थित होटल ब्रेवरा में आयोजित भाजपा का पश्चिम क्षेत्र की महिला मोर्चा पदाधिकारियों तथा महिला जनप्रतिनिधियों की वर्कशॉप में कही। इसमें कई महिला जनप्रतिनिधि व संगठन की पदाधिकारी भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की ओर अग्रसर है। आत्मनिर्भर भारत के केन्द्र में महिला सशक्तिकरण है। संगठन में भी महिलाओं की भागीदारी और जिम्मेदारी को बढ़ाना होगा और बड़ी संख्या में महिला नेतृत्व विकसित करना होगा, ताकि सरकार की योजनाएं व संगठन का संदेश महिलाओं तक पहुंचाने का माध्यम स्वयं महिलाएं बनें। महिलाओं के बीच महिलाओं की बात महिलाओं से ही करनी होगी। उन्होंने कहा कि संगठन स्तर पर महिलाओं की भूमिका को और व्यापक बनाया जाए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी शक्ति से राष्ट्र शक्ति का जो आह्वान किया है। उसे धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी भाजपा महिला मोर्चा की है। पश्चिम के सभी 330 मंडलों में महिला सम्मेलन करने हैं। लखपति दीदी और पीएम आवास योजना से महिलाओं के सशक्त बनाने में बल मिला है। प्रदेश महामंत्री व एमएलसी सुभाष यदुवंश ने कहा कि आधी आबादी आत्मनिर्भर भारत में अपना पूर्ण योगदान प्रदान करेगी और इस अभियान को पूर्णता तक पहुंचाएगी। अध्यक्षता कर रही महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य ने कहा कि सपनों का भारत बनाने के लिए मंडल स्तर पर चौपाल कर ज्यादा से ज्यादा मातृशक्ति को जोड़ें कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रश्मि रावल ने किया। अध्यक्षता वर्षा कौशिक ने की। संयोजन क्षेत्रीय महामंत्री डा. विकास अग्रवाल एवं क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर सहसंयोजक के रूप में रही। वर्कशॉप में प्रदेश सरकार में मंत्री गुलाब देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल, कांता कर्दम, प्रदेश मंत्री प्रिया अग्रवाल रहीं। मंच पर महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह का स्वागत महानगर के जिला अध्यक्ष विवेक रस्तोगी एवं महामंत्री अरविंद मारवाड़ी ने किया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी पश्चिम क्षेत्र भी उपस्थित रहे।
मेरठ। आधी आबादी को पूरी भागीदारी देने का काम भाजपा ही करेगी। यह बात प्रदेश भाजपा के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने हाइवे स्थित होटल ब्रेवरा में आयोजित भाजपा का पश्चिम क्षेत्र की महिला मोर्चा पदाधिकारियों तथा महिला जनप्रतिनिधियों की वर्कशॉप में कही। इसमें कई महिला जनप्रतिनिधि व संगठन की पदाधिकारी भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की ओर अग्रसर है। आत्मनिर्भर भारत के केन्द्र में महिला सशक्तिकरण है। संगठन में भी महिलाओं की भागीदारी और जिम्मेदारी को बढ़ाना होगा और बड़ी संख्या में महिला नेतृत्व विकसित करना होगा, ताकि सरकार की योजनाएं व संगठन का संदेश महिलाओं तक पहुंचाने का माध्यम स्वयं महिलाएं बनें। महिलाओं के बीच महिलाओं की बात महिलाओं से ही करनी होगी। उन्होंने कहा कि संगठन स्तर पर महिलाओं की भूमिका को और व्यापक बनाया जाए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी शक्ति से राष्ट्र शक्ति का जो आह्वान किया है। उसे धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी भाजपा महिला मोर्चा की है। पश्चिम के सभी 330 मंडलों में महिला सम्मेलन करने हैं। लखपति दीदी और पीएम आवास योजना से महिलाओं के सशक्त बनाने में बल मिला है।
प्रदेश महामंत्री व एमएलसी सुभाष यदुवंश ने कहा कि आधी आबादी आत्मनिर्भर भारत में अपना पूर्ण योगदान प्रदान करेगी और इस अभियान को पूर्णता तक पहुंचाएगी।
अध्यक्षता कर रही महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य ने कहा कि सपनों का भारत बनाने के लिए मंडल स्तर पर चौपाल कर ज्यादा से ज्यादा मातृशक्ति को जोड़ें कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रश्मि रावल ने किया। अध्यक्षता वर्षा कौशिक ने की। क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर एवं हरिओम शर्मा भी उपस्थित] संयोजन क्षेत्रीय महामंत्री डा. विकास अग्रवाल एवं क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर सहसंयोजक के रूप में रही। वर्कशॉप में प्रदेश सरकार में मंत्री गुलाब देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल, कांता कर्दम, प्रदेश मंत्री प्रिया अग्रवाल रहीं। मंच पर महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह का स्वागत महानगर के जिला अध्यक्ष विवेक रस्तोगी एवं महामंत्री अरविंद मारवाड़ी ने किया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी पश्चिम क्षेत्र भी उपस्थित रहे।
।