WhatsApp Channel Join Now
ODI सीरीज के तहत इंग्लैंड और श्रीलंका आमने सामने, कोलंबो में खेला जा रहा है मैच, दोनों टीमें जीतने के मकसद से उतरी हैं मैदान में
नई दिल्ली/कोलंबो। ODI सीरीज के तहत इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच आज तीसरा और निर्णायक एकदिवसीय मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के पास सीरीज जीतने का अंतिम मौका है। पहले मैच में श्रीलंका ने जीत दर्ज की थी और दूसरा मुकाबला इंग्लैंड ने अपने नाम कर लिया था। अब दोनों ही टीमों के लिए तीसरा मैच यानि अंतिम मैच करो या फिर मरो सरीखा है। इस मैच को जितने के लिए दोनों ही टीम जीत के लिए कुछ भी करेंगा के अंदाज में हैं।
Contents
बैटिंग कर रही है टीम इंग्लैंड
टीम इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी है। 46 वें ओवर में इंग्लैंड 285 रन बना चुकी है और उसके तीन खिलाड़ी विकेट गंवाकर पवेलियन लौट चुके हैं। समाचार लिखे जाने तक 47वां ओवर शुरू होने जा रहा है। हैरी ब्रुक ओर जो रूट पिच पर डटे हैं।
WhatsApp Channel Join Now