धर्म के नाम पर दरिंदगी का धंधा

kabir Sharma
4 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

अशोक खरात का शर्मसार करने वाला कारनामा, कई साल से लूट रहा था असमत, बदनामी के डर से तमाम महिलाएं रहती थीं चुप

नई दिल्ली/नासिक। ये कैसा अध्यात्म जिसमें महिलाओं के साथ ये दरिंदगी करता था। हालांकि कुछ महिलाएं सामने आयीं जिन्होंने अशोक खरात की शर्मसार करने वाली हरकतों काे बेपर्दा करने का साहस दिखाया, लेकिन ऐसी महिलाओं की बड़ी संख्या है जो परिवार की इज्जत व शर्म के चलते सामने नहीं आयीं और चुप रहने में ही अपने व परिवार की भलाई समझती रहीं। हालांकि इस दरिंदे को पुलिस से अरेस्ट कर लिया है। इस मामले को महाराष्ट्र की एप्स्टीन फाइल सरीखा माना जा रहा है। क्योंकि इसका जो मुख्य आरोपी अशोक है उसके भी ऊंचे कनेक्शन है। उनसे भी जेफरी एपस्टीन की तर्ज पर महिलाओं से दरिंदगी की है। काफी कुछ बाहर आना अभी बाकि है यदि अमेरिका की तर्ज पर मामले का खुलासा किया गया तो।

पूजा पाठ के नाम पर वो सब कुछ

अशोक खरात पूजा पाठ के नाम पर वो सब कुछ करता था जिसको सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं किया जाता है। इसके पास आने वाली तमाम महिलाएं व लड़कियां संभ्रांत परिवारों से आती थीं। सोसाइटी में उनका ऊंचा स्टेटस है। बताया जाता है कि आध्यात्मिकता की आड़ में एक महिला के साथ बार-बार रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। पीड़िता आरोप है कि पूजा-पाठ के बहाने ज्योतिषी में उसे नशीला पदार्थ खिलाया, हिप्नोटाइज किया और उसके भरोसे का गलत फायदा उठाकर उसका यौन शोषण किया।

नशीला पदार्थ देकर लूटता था इज्जत

पुलिस की जांच में पता चला है कि यौन शोषण सिर्फ एक महिला तक ही सीमित नहीं था। पुलिस के मुताबिक, खरात जो खुद के कैप्टन कहता था क्योंकि वह मर्चेंट नेवी का रिटायर्ड अधिकारी है, वो महिलाओं को उनकी निजी समस्याओं को सुलझाने का वादा करते अपने ऑफिस बुलाता था। पुलिस ने बताया कि वह उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर हिप्नोटाइज कर देता था। महिलाओं की आपत्तिजनक फोटो लेकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। यह अब तक पचास से ज्यादा महिलाओं के साथ रेप कर चुका है।

प्रभावशाली लोगों तक पहुंच

ऐसी अफवाहें हैं कि उसके राजनीतिक संबंध दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र की सत्ता के गलियारों तक फैले हुए हैं। मीरगांव में, उनके पास ईशान्येश्वर मंदिर और एक आलीशान आश्रम है, जहां जाने-माने और प्रभावशाली लोग अक्सर दर्शन करने आते थे। राज्य सरकार ने जांच के लिए IPS तेजस्विनी सतपुते के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। नासिक क्राइम ब्रांच यूनिट आरोपी से बरामद किए गए आपत्तिजनक वीडियो और दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। आरोपी नासिक के पॉश इलाके ‘कनाडा कॉर्नर’ में ‘ओकस प्रॉपर्टी डीलर्स एंड डेवलपर्स’ नाम से एक ऑफिस चलाता था। हालांकि, आरोप है कि वहां रियल एस्टेट का नहीं, बल्कि अपराध का धंधा चलता था। उसने समाज में खुद को एक बहुत ही काबिल ज्योतिषी और दैवीय शक्तियों का मालिक बनाकर पेश किया था।

- Advertisement -

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *