कैंट विधायक ने पकड़ी कारगुजारी

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

NCRTC ने कब्जा ली पांच फुट सड़क, अमित अग्रवाल ने करायी पैमाइश, भैंसाली रोडवेज के समीप बन रहा है कांप्लैक्स व मॉल

मेरठ। मॉल व कॉप्लैक्स बना रहे NCRTC ने पांच फुट सरकारी सड़क ही कब्जा ली, लेकिन कैंट विधायक अमित अग्रवाल की नजरों से NCRTC अफसरों की यह कारगुजारी बच नहीं सकीं। उन्होंने सड़क की जब पेमाइश करायी तो वह पांच फुट कम निकली। इसके बाद अमित अग्रवाल ने NCRTC अफसरों को सख्त लहजे में केवल स्वीकृत जमीन पर ही अपने निर्माण की हिदायत दी।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर अमित अग्रवाल के अलावा NCRTC और नगर निगम तथा राजस्व विभाग के अफसर भी मौजूद रहे। थापर नगर स्थित भैसाली बस अड्डे के पीछे राष्ट्रीय एनसीआरटीसी द्वारा बनाए जा रहे मॉल एवं कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य का मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया।

सड़क कर दी संकरी

निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन दीवार के कारण सड़क लगभग 5 फुट संकरी होती दिखाई दी, जिससे भविष्य में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की गई। इस संबंध में नगर निगम, राजस्व विभाग एवं NCRTC के अधिकारियों की उपस्थिति में भूलेख अभिलेखों के अनुसार विधिवत नपाई कराई गई। पैमाइश में स्पष्ट हुआ कि निगम को आवंटित भूमि सीमा से लगभग 5 फुट आगे बढ़कर सड़क की ओर दीवार का निर्माण किया जा रहा था। जनहित को सर्वोपरि रखते हुए विधायक अमित अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य केवल स्वीकृत सीमा के भीतर ही किया जाए।

तुरंत हटाएं अवैध कब्जा

सड़क की मूल चौड़ाई को यथावत रखा जाए तथा किसी भी प्रकार का अतिक्रमण तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि भविष्य में निर्मित होने वाले कॉम्प्लेक्स/मॉल में पर्याप्त स्टिल्ट पार्किंग व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए, ताकि सड़क पर अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या उत्पन्न न हो और क्षेत्र में जाम की स्थिति से आमजन को राहत मिल सके। विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि विकास कार्य जनता की सुविधा, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखकर ही किए जाने चाहिए। जनहित से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

- Advertisement -

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *