चेयरमैन अली जैदी मेरठ पहुंचे

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मेरठ पहुंचे, मूतवल्ली प्रकरण गर्माया कभी भी कुछ संभव, मेरठ मनसबिया एक बड़ा वक्फ

मेरठ। उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अली जैदी शुक्रवार को मेरठ पहुंचे। रामबाग कॉलोनी स्थित बाकर जैदी के आवास पर शिया समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। यहां पहुंचने पर प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी वक्फ मनसबिया के मुतावली पद का मामला गर्मा गया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने बाकर जैदी को यहां का कंट्रोलर नियुक्त किया था। अब तक दानिश जाफरी के पास मूतवल्ली का चार्ज था।

मेरठ मनसबिया एक बड़ा वक्फ

बाकर जैदी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अली जैदी ने कहा कि मेरठ मनसबिया एक बड़ा वक्फ है, लेकिन यहां कुछ शिकायतों के आधार पर शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने बोर्ड की धारा 65 के तहत इसे सीधे अपने कंट्रोल में ले रखा है। उधर कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि बाकर जैदी पिछले दरवाजे से मनसबिया का मुतवल्ली बनने के लिए बोर्ड की परिक्रमा कर रहे हैं और बाकर जैदी का मनसबिया का कंट्रोलर बनना इसी प्रकरण का हिस्सा है। इस अवसर पर मोनिस अब्बास जैदी, खुर्शीद जैदी, तजम्मुल जैदी, नवाब जैदी, राजू जैदी और दिलबर जैदी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *