चांद पर कदम-शहर में जश्न

डा. वाजपेयी की वजह से राहें आसान
Share

चांद पर कदम-शहर में जश्न, विक्रम लैंडर की चांद की सतह पर सफल लैंडिंग के मौके पर पूरे शहर में जश्न मनाया गया। राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने इसे पूरे देश को गौरवान्वित करने वाला क्षण बताते हुए इसका श्रेय देश के वैज्ञानिकों व पीएम मोदी के नेतृत्व को दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में आज भारत का डंका बज रहा है। डा. वाजपेयी के अलावा लोस सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंहल, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता, सुधांशु जी महाराज, अंकुर गोयल खंदन, अंकित मन्नु सदर, अमित बंसल शिव चौक, गुडडू अल्फा आदि ने देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी। इससे पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल विक्रम लैंडर की चांद की सतह पर लैडिंग की पल-पल की खबर देखते रहे। जैसे ही सफल लैडिंग की उन्होंने सभी को बधाई देते हुए इसका श्रेय पीएम मोदी के नेतृत्व को दिया। वैज्ञानिकों को बधाई दी। सभी को मिठाई खिलायीं।

गुरूवार को शहर सराफा बाजार मेंं मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में चन्द्रयान के सफल अभियान के गौरवशाली एवं ऐतिहासिक अवसर पर शहर सर्राफा बाजार में तिरंगा झंडा व लड्डुओं का वितरण किया गया। इस सफल अभियान के लिए देश के वैज्ञानिकों एवं इसरो की टीम को सफलतापूर्वक इस मिशन को पूरा करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इस अवसर पर मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल मंत्री संदीप अग्रवाल कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग, दीपक रस्तोगी, कुलदीप रस्तोगी, शलभ रस्तोगी, अमित अग्रवाल, हंस कुमार जैन, प्रतीक रस्तोगी, गोपाल अग्रवाल, आदि सर्राफा व्यापारी उपस्थित रहे। इंस्पेक्टर लालकुर्ती नरेश कुमार ने भी क्षेत्र के लोगों के साथ जश्न मनाया। उन्हें अपनी ओर से मिठाइयां खिलाईं। लालकुर्ती थाना का पूरा स्टाफ इसमें शामिल रहा। सभी ने एक दूसरे को बधाई दी।

शंकरचार्य स्वरूपानंद के आर्शीवाद से हुआ संभव

चन्द्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण के लिए बेंगलुरु यात्रा के दौरान #इसरो के #वैज्ञानिक #वीएसशर्मा जी ने पूज्य जगतगुरु शंकराचार्य जी महाराज श्री के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया था परम पूज्य ज्योतिष् एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु #शंकराचार्य जी महाराज स्वामी श्री #स्वरूपानंदसरस्वती जी महाराज अनेकों विषयों पर चर्चा एवं बात की थी शर्मा जी ने पूज्य महाराज श्री को सारे विषयों की जानकारी एवं पूज्य महाराज श्री ने आशीर्वाद देते हुए सफल होने की कामना भगवान चंद्रमौलेश्वर एवं ललित भगवती से प्रार्थना की थी।

सुदीप जैन राष्ट्रीय महामंत्री विश्व जैन संगठन

चंद्रयान-3 विक्रम के सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग करने पर प्रत्येक भारतीय गौरवांवित और उत्साहित है। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री सुदीप जैन ने कहा कि सर्वप्रथम भारतीय होने के नाते ये अद्भुत क्षण ऐतेहासिक है और साथ ही जैन समाज का माथा गर्व से और भी ऊँचा हो जाता है क्योंकि इसरो के संस्थापक वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का जन्म गुजरात के अहमदाबाद में एक जैन परिवार में हुआ था और सदी के 23वें वर्ष में 23 अगस्त को जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक के पावन अवसर पर इसरो के संस्थापक जैन गौरव विक्रम साराभाई के नाम पर गए यान ने ये इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि जैन समाज हमेशा से ही राष्ट्र सेवा में तन मन धन से समर्पित रहा है। इतिहास के पन्नों में कई ऐसे प्रसंग है जहाँ जैन महापुरुषों ने राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर अपना बलिदान दिया। इनमें प्रमुख रुप से अखंड भारत के सूत्रधार राजा चंद्रगुप्त मौर्य, राजा खारवेल, सोलहवीं शताब्दी में चार दशकों तक पूर्तगालियों को खदेड़ने वाली रानी अबक्का, महाराणा प्रताप को पुनः अपनी सेना तैयार करने के लिए अपना समस्त धन देकर युद्ध क्षेत्र में लड़ने वाले दानवीर भामाशाह, गुरु गोविंद सिंह के साहेबजादों के लिए खड़ी सोने की मुद्रा बिछाकर अंतिम संस्कार के लिए मुगल बादशाह से अब तक के इतिहास की सबसे मेहंगी जमीन खरीदने वाले दीवान टोडरमल और स्वतंत्रता आंदोलन में अपना बलिदान देने वाले अनेक महापुरुष है।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *