स्टेशन का नाम बदलो वर्ना खैर नहीं

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

सचिन सिरोही की एनसीआरटीसी को चेतावनी, बेगमपुल स्टेशन का नाम बदलने की मांग, छत्रपति शिवाजी के नाम पर हो

मेरठ। खिल भारतीय हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने बेगमपुल स्टेशन का नाम बदलकर ‘छत्रपति शिवाजी’ रखने की मांग की है। उन्होंने बताया कि नगर निगम की पूर्व बैठक में बेगमपुल का नाम ‘भारत माता का चौक’ रखने का प्रस्ताव भी पारित हो चुका है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नाम नहीं बदला गया तो फिर एनसीआरटीसी अफसरों की खैर नहीं। धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी एनसीआरटीसी अफसरों की होगी।

स्टेशन पहुंचे सचिन सिरोही

शिवाजी महाराज के नाम पर स्टेशन का नामकरण करने की मांग करने वाले सचिन सिरोही स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जो कमिटमेंट वो एक बार कर लेते हैं फिर उसके लिए वह अपनी भी नहीं सुनते। एक बार जो मांग उन्होंने कर दी है उसको पूरा किय जाए। मांग पूरी किए जाने की जिम्मेदारी एनसीआरटीसी अफसरों की है। इस मौके पर सचिन सिरोही के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी बेगमपुल स्टेशन पर पहुंचे थे।

वीड़ियो किए जा रहे अपलोड

रैपिड में सफर करने वाले लोग अपनी जर्नी को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर रहे हैं। उनका रैपिड से मेरठ से दिल्ली सफर करना किसी अजूबे से कम नहीं। ये लोग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाल रहे हैं । उनका मानना है कि मेट्रो चलने से शहर में जाम की स्थिति कम होगी और दिल्ली जाने वाले लोग अब नमो भारत का उपयोग करेंगे। उन्होंने रोजगार और पढ़ाई के नए अवसरों की भी उम्मीद जताई। कुछ ने एनसीआरटीसी से मेरठ मेट्रो को शहर के अन्य क्षेत्रों से भी जोड़ने की मांग की।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *