छावनी मंडल महिला मोर्चा ने बांटे तिरंगा

छावनी मंडल महिला मोर्चा ने बांटे तिरंगा
Share

छावनी मंडल महिला मोर्चा ने बांटे तिरंगा, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की छावनी मंडल मेरठ  इकाई ने रविवार 14 अगस्त को सदर हनुमान चौक पर एकत्र होकर बड़ी संख्या में तिरंगा ध्वज बांटे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी रहे। संगठन की महामंत्री मुक्ता जैन की ओर से आयोजि इस कार्यक्रम में  निगम के पूर्व मेयर हरिकांत अहलूवालिया, महानगर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, महानगर भाजपा कार्यकारिणी सदस्य गौरव गोयल के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा छावनी मंडल महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं। इनमें भाजपा छावनी मंडल महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पूनम सिंहल, मंत्री खुश्बू गोयल, भूपेन्द्र गोयल, मीडिया प्रभारी नेहा गोयल के अलावा अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने इस कार्यक्रम के लिए मुक्ता जैन की सराहना की। तमाम पदाधिकारियों ने सदर हनुमान चौक, शिव चौक, सदर बोम्बे बाजार, सरकुलर रोड, रजबन बाजार आदि में दुकान-दुकान व घर-घर जाकर तिरंगा ध्वज बांटे। मुक्ता जैनव मीडिया प्रभारी नेहा गोयल ने लोगों से कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के आग्रह पर प्रत्येक घर व प्रतिष्ठान पर तिरंगा अवश्य लगाया जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र अपनी आजादी के 75 साल पूरे कर रहा है। इस मौके पर देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। क्रांतिकारियों की भूमि मेरठ को इसमें अग्रणीय रहना है।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *