दुनिया में क्रिसमस जश्न की धूम

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

कई देशों में चल रहे हैं जश्न, फिलिपिन्स में सबसे देर तक चलता है जश्न, खास पार्टिया और डांस के आयोजन

नई दिल्ली/न्यूयार्क। दुनिया भर में क्रिस्मस की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। अमेरिका भी इसमें पीछे नहीं, हालांकि फिलिपिन्स में दुनिया का सबसे लंबा चलने वाला भव्य क्रिसमस मनाया जाता है। वहां अरसे पहले से क्रिसमस की तैयारियां चल रही हैं। फिलिपिन्स में जहां सितंबर (बेर्न महीने) से शुरू होकर जनवरी तक चलता है। यह दुनिया का सबसे लंबा क्रिसमस सीजन है, और फिलीपींस को “क्रिसमस की राजधानी” कहा जाता है। यहां सितंबर से ही कैरोल गाने शुरू हो जाते हैं, घरों में लाइट्स और डेकोरेशन लगते हैं, और पारंपरिक परोल (स्टार-शेप्ड लालटेन) हर घर में चमकते हैं। फिलीपींस के अलावा, जर्मनी (न्यूरेम्बर्ग क्रिसमस मार्केट), फिनलैंड (लैपलैंड में सांता क्लॉज विलेज), (न्यूयॉर्क का रॉकफेलर ट्री), और ऑस्ट्रिया (वियना के मार्केट्स) में भी बड़े सेलिब्रेशन हो रहे हैं। दुनिया भर में 2025 में लाइट शो, मार्केट्स और फेस्टिवल्स रिकॉर्ड स्तर पर हैं!

इन देशों में भी क्रिसमस का शानदर जश्न

जिन देशों में क्रिसमस के जश्न शुरू हो गए हैं वैसे तो उनकी बहुत लंबी फेरिस्त है, लेकिन कुछ खास देशों जैसे मनीला और सेन्ट्रल लूज़ोन में ग्रैंड मरियन प्रोसेसन और जायंट परोल फेस्टिवल हो रहे हैं। इनके अलावा बैटांगास में टानौन क्रिसमस फेस्टिवल से जनवरी तक कैरोलिंग, डांस और पार्टियां चलती हैं। सिम्बांग गाबी (डॉन मास) 16-24 दिसंबर तक रोज सुबह 4 बजे चर्च में होती है। नाइटलीटेडसिटी हॉल और मॉल में विशाल क्रिसमस ट्री लाइट शो। जोलिबी और KFC जैसे ब्रांड्स क्रिसमस स्पेशल मेन्यू के साथ तैयारियां कर रहे हैं। हर देश में इसे मनाने के तरीके अलग-अलग हैं, जैसे जापान में KFC डिनर, ऑस्ट्रिया में Krampus, और फिनलैंड में सांता के गांव की यात्रा, जबकि भारत में भी यह त्योहार बड़े स्तर पर मनाया जाता है और लोग अपने घरों में आम या केले के पेड़ सजाते हैं। 

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *