दुनिया भर में क्रिसमस का जश्न

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

वेटिकन सिटी में लाखों श्रद्धालु, फिलिस्तीन के वेहथलम में भी जश्न, दुनिया भर के होटलों व शहरों में लोग कर रहे हैं सेलिब्रेट

नई दिल्ली/वेटिकन सिटी (रोम, इटली)/ पूरी दुनिया क्रिसमस के जश्न में डूबी हुई है। सेंटा क्लाज बनकर लोग उपहार बांट रहे हैं। मुख्य कार्यक्रम वेटिकम सिटी व वेहथलम फिलिस्तीन में हो रहे हैं। लेकिन जश्न की बात करें तो अमेरिका और पूरा यूरोप क्रिसमस के जश्न में डूबा हुआ है। भारत समेत एशिया के कई देशों में क्रिसमस सेलीब्रेट किया जा रहा है। प्रभु ईसा मसीह के जन्म दिन पर पूरी दुनिया क्रिसमस मना रही है। दुनिया के तमाम महंगे होटलों में क्रिसमस मनाने वालों की भीड़ जुटी हुई है।लाखों लोग चर्चों में प्रार्थना कर रहे हैं, घरों को सजाया जा रहा है, उपहार बांटे जा रहे हैं और परिवार के साथ उत्सव मनाया जा रहा है। यूरोप के क्रिसमस मार्केट्स से लेकर एशिया की रोशनी तक, हर जगह उत्सव का रंग छाया हुआ है। लैपलैंड (फिनलैंड) में सांता क्लॉज विलेज, टोक्यो में हाई-टेक इल्यूमिनेशंस और सिडनी में बीच क्रिसमस जश्न की धूम है।

यहां हो रहे हैं बड़े आयोजन

क्रिसमस का सबसे बड़ा धार्मिक केंद्र इटली रोम वेटिकन सिटी है । सेंट पीटर्स स्क्वायर में विशाल क्रिसमस ट्री और नेटिविटी सीन की रोशनी जगमगा रही है। 24 दिसंबर की रात को पोप की मिडनाइट मास और 25 दिसंबर को ‘उर्बी एट ऑर्बी’ आशीर्वाद मुख्य आकर्षण हैं। इसके अलावा बेथलेहम (फिलिस्तीन) जहां ईसा मसीह के जन्मस्थल पर मिडनाइट मास चर्च ऑफ द नेटिविटी में हुआ। हजारों तीर्थयात्री यहां जुटते हैं, आतिशबाजी और उत्सव का माहौल बन गया। इसके अलावा अमेरिका के न्यूयार्क शहर में रॉकफेलर सेंटर का प्रसिद्ध क्रिसमस ट्री लाखों लोगों को आकर्षित कर रहा है। शहर की सड़कें रोशनी और स्केटिंग रिंक से भरी हैं। ब्रिटेन के लंदन में भी ट्रैफलगर स्क्वायर का क्रिसमस ट्री और ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट की लाइट्स मुख्य हैं। हाइड पार्क का विंटर वंडरलैंड उत्सव चल रहा है। इसके अलावा कनाडा, जर्मनी और फ्रांस में भी जश्न हो रहे हैं।

तगड़े सुरक्षा इंतजाम

जश्न के मौके पर आतंकी वारदातों की आशंका के चलते तमाम देशों खासतौर से अमेरिका ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। चप्पे-चप्पे पर सिक्योरिटी फोर्स तैनात की गयी है। लोगों से भी जश्न के दौरान सावधान रहने को कहा गया है। US सिक्टयारिटी सर्विस एक्टिवेट हैं। वहीं दूसरी ओर दुनिया भर में क्रिसमस मार्केट्स, कैरोल सिंगिंग और फैमिली डिनर का दौर चल रहा है। यह त्योहार सभी धर्मों के लोगों को जोड़ता है।

WhatsApp Channel Join Now
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *