शहर भाजपा की SIR पर बैठक

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

ऊर्जा राज्यमंत्री व महानगर अध्यक्ष भी रहे मौजूद, अभियान को गति देने का आग्रह, घर-घर पहुंचे अभियान की जानकारी

मेरठ।भाजपा के महानगर कार्यालय हरमन सिटी पर “विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR)” के संदर्भ में एक अति आवश्यक एवं महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में महानगर पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं SIR अभियान से जुड़े प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने की। इस अवसर पर ऊर्जा राज्यमंत्री एवं दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर ने भी विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। दोनों नेताओं ने SIR अभियान को और अधिक गति देने, बूथ स्तर तक इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा हर पात्र मतदाता तक अभियान की जानकारी पहुँचाने पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

लोकतंत्र की मजबूती पर बल

उन्होंने कहा कि गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने का सबसे आवश्यक अभियान है। हर बूथ, हर वार्ड और हर शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ता समर्पित भाव से घर-घर जाकर मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए नाम जुड़वाने तथा आवश्यक संशोधन कराने के कार्य को प्राथमिकता दें। ठक में यह संकल्प दोहराया गया कि भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर टीम गहन पुनरीक्षण अभियान को 100% परिणामों के साथ सफल बनाएगी और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराएगी। बैठक में अभियान के महानगर सयोजक पियूष शास्त्री ने अब तक किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। महामंत्री महेश बली, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, उपाध्यक्ष सुनील चड्डा, सीमा श्रीवास्तव, ममता मित्तल एवं मीडिया प्रभारी अमित शर्मा ने भी अपने-अपने विभागों से जुड़े सुझाव और अनुभव साझा किये।

बै

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *