सत्यम प्रकरण पर कांग्रेस दो फाड़

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

गौरव भाटी उतरे आरोपी विकुल के पक्ष में, मामला बताया राजनीति से प्रेरित, रंजन शर्मा पीड़ित के साथ

मेरठ। व्यापारी सत्यम रस्तौगी प्रकरणको लेकर कांग्रेस बंटी गयी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गौरव भाटी विकुल चपराणा के पक्ष में खुलकर उतर आए हैं, वहीं दूसरी ओर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा है कि सत्यम रस्तौगी के साथ अमानवीय व्यवहार हुआ है। कांग्रेस पार्टी पीड़ित के साथ खड़ी है। इस बीच जानकारी मिली है कि आरोपी के पक्ष में गौरव भाटी के पीसी की जानकारी विस्तार से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भेज दी गयी है। इस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई से इंकार नहीं किया जा सकता।

मीडिया से यह बोले गौरव भार्टी

जिला कांग्रेस अध्यक्ष गौरव भाटी ने शुक्रवार को बुलायी गयी प्रेस वार्ता में मीडिया के समक्ष कहा कि भाजपा की अंदरूनी राजनीतिक का शिकार विकुल चपराना को बनाया जा रहा है। मामला पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने इस केस में आरोपी पर बाद में धाराएं बढ़ाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीतिक करती है। इस मामले में सच्चाई को दबाकर राजनीति का रूप दिया जा रहा है। जो वीडियो प्रसारित हो रहा है, उसमें व्यापारी के साथ किसी तरह की मारपीट नहीं की जा रही। अगर किसी और वर्ग के व्यापारी के साथ ऐसी घटना होती, तो भाजपा का रुख अलग होता। ये कोई पहली घटना नहीं है। ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। गौरव भाटी ने सवाल किया यहां क्या सभी मामलों में ऐसी कार्रवाई होती है। 

रंजन बोले कांग्रेस पीड़ित के साथ

इस मामले में शहर कांग्रेस अध्यक्ष्ज्ञ रंजन शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित के साथ है। भाजपा नेता ने जो कुछ किया है वह बेहद गंभीर अपराध है। इसमें कठोर सजा मिलनी चाहिए। इस घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल है। सत्ताधारी दल के कुछ नेता जिस प्रकार का आचरण कर रहे हैं वह स्वीकार्य नहीं है। उल्लेखनीय है कि शहर कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल सत्यम रस्तौगी से उनके आवास पर जाकर मिला था।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *