संघ प्रमुख से मिलने गए ब्राह्मण संगठन के कार्यकर्ताओं को वापस लौटाया, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, शंकर आश्रम में दिया ज्ञापन
मेरठ। संघ प्रमुख मोहन भागवत से माधव कुंज पहुंचे युवा ब्राह्मण समाज संगठन के लोगों को सुरक्षा कर्मियों ने उल्टे पांव लौटा दिया। जिसके बाद ये लोग पूर्वी कचहरी मार्ग स्थित शंकर आश्रम पहुंचे और वहां कार्यालय प्रमुख दशरथ को संघ प्रमुख डा़ मोहन भागवत के नाम ज्ञापन पत्र दिया गया। शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार युवा ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान के विरोध में उनसे मिलने पहुंचे थे, लेकिन वहां कड़े सुरक्षा इंतजामों के चलते उन्हें लौटना पड़ गया।
शंकर आश्रम में दिया ज्ञापन
बाद में ये लोग शंकर आश्रम पहुंचे। वहां पहुंचने वालों में शामिल युवा ब्राह्मण समाज संगठन के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा , स्थाई समिति के वरिष्ठ सदस्य जितेंद्र गौतम, संगठन के मंत्री पुनीत शर्मा , डॉ आर के पचौरी, सौरभ दिवाकर शर्मा, आनंद भारद्वाज, रवि मिश्रा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि जो ज्ञापन दिया गया है उसमें संघ प्रमुख से यूजीसी के मुद्दे पर व आरक्षण के 70 साल से लागू रहने के बावजूद नहीं बदलने वाली स्थितियों पर आगे बढ़कर के सरकार को इनमें परिवर्तन लाने की मांग की गई है ।
आर्थिक आधार पर हो आरक्षण
साथ ही कहा गया है कि आरक्षण आर्थिक आधार पर होना चाहिए ना की जाति के आधार पर। संघ सामानता व एकता की विचारधारा पर कार्य करता है। समाज में सामानता को बढ़ाने की बात करता है, इसलिए यह संघ का दायित्व है कि वह जातिगत भेदभाव को दूर करते हुए सभी को समान अधिकार उपलब्ध कराने के लिए एक मुहिम चलाएं । ज्ञापन देने के उपरांत स्थाई समिति सदस्य जितेंद्र गौतम ने अपना वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि यूजीसी के विरोध में कल होने वाली पीएम की रैली में संगठन के कार्यकर्ता काली बनियान पहन के पहुंचेंगे और पीएम मोदी को काली बनियान/ झंडे दिखाए जाएंगे।