पहले जुम्मे पर उमड़ी मस्जिदों में भीड़

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

पुलिस प्रशासन अफसर रहे अलर्ट मोड पर, संवेदनशील इलाकों में कड़ी चौकसी, शांति से निपटा जुम्मा अफसरों ने ली राहत की सांस

मेरठ। रमजान के पहले जुम्मे पर महानगर की मस्जिदों में रोजेदार नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। पहले जम्मे के चलते अधिकारी भी अलर्ट मोड पर रहे। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में भी खास चौकसी बरती गयी। रोजेदारों ने अमनो-अमान की दुआएं मांगीं।

ये हैं खास मस्जिद

कोतवाली स्थित शाही जामा मस्जिद, हापुड़ रोड स्थित इमलियान मस्जिद, खैर नगर स्थित हौज वाली एवं पत्थर वाली मस्जिद, अहमद रोड स्थित अख्तर मस्जिद, रेलवे रोड मनसबिया परिसर स्थित मस्जिद, जाकिर कॉलोनी स्थित रशीदिया मस्जिद, कमेला स्थित मस्जिद जन्नतुल फिरदौस और समर गार्डन स्थित एक मिनारा मस्जिद सहित शहर भर की मस्जिदों में जुमे की नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। उधर किसी भी मस्जिद के बाहर नमाजियों के जमावड़े को रोकने के लिए प्रशासन भी तत्पर दिखा।

मस्जिद के बाहर नमाज नहीं

हालांकि मस्जिद की कमेटियों ने खुद ही इस प्रकार की व्यवस्था की थी की मस्जिद के बाहर नमाज अदा न की जाए। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। अधिकारी भी सड़कों पर गश्त करते दिखे। शाही जामा मस्जिद में शहर काजी डॉ जैनुस सालिकीन ने अपने संबोधन में रमज़ान की $फज़ीलत बयान की। बता दें कि अमूमन रमज़ान के महीने में चार जुमे ही होते हैं लेकिन इस बार रमज़ान में रोजेदारों को पांच जुमे की नमाज़ की अदायगी का शरफ हासिल हो सकता है। यदि इस बार 30 रोज़े हुए तो रमज़ान में पांच जुमे होंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *